एक्सप्लोरर

इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने देखने वालों की आंखें फाड़ दीं और दिल दहला दिया. वीडियो में दो नाबालिग बच्चे थार जैसी हैवी गाड़ी को रेस ट्रैक की तरह दौड़ाते दिख रहे हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया की चमक-दमक और लाइक-वीव्स की अंधी दौड़ ने अब मासूमियत को भी रफ्तार के जाल में फंसा लिया है. एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर ना सिर्फ माथा ठनकता है, बल्कि दिल कांप उठता है. वीडियो में दो नाबालिग बच्चे जिनकी उम्र मुश्किल से 11 से 14 साल के बीच होगी, थार जैसी हैवी गाड़ी को सड़कों पर सरपट भगाते नजर आते हैं, वो भी बगैर किसी बड़े या जिम्मेदार इंसान की मौजूदगी के...

छोटे बच्चों ने थार से भरी रफ्तार

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देखने वालों की आंखें फाड़ दीं और दिल दहला दिया. वीडियो में दो नाबालिग बच्चे थार जैसी हैवी गाड़ी को रेस ट्रैक की तरह दौड़ाते दिख रहे हैं. उम्र? मुश्किल से 11 से 14 साल! और हरकत? जैसे फास्ट एंड फ्यूरियस की शूटिंग चल रही हो. एक बच्चा स्टेयरिंग थामे है और दूसरा कैमरा पकड़े बैठा है. कोई समझदार, कोई बड़ा, कोई गार्डियन कोई नहीं. सिर्फ दो बच्चे और उनके हाथों में थार की ताकत. रफ्तार इतनी तेज कि कैमरे की पिक्चर भी हिल रही है, लेकिन उनके चेहरों पर कोई डर नहीं सिर्फ रील बनाने की दीवानगी. वीडियो वायरल है जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.

रील बनाने की सनक में दूसरों की जान आफत में

रील बनाने की सनक में बच्चे सड़क पर स्टंट कर रहे हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए खुद को हीरो समझ रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि ये ‘वीरता’ किसी भी वक्त किसी का जीवन लील सकती थी. जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में स्टेयरिंग थमा देना और फिर वायरल वीडियो देखकर वाहवाही लूटना. ये आज के समाज की खतरनाक सच्चाई बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

जमकर भड़के यूजर्स

वीडियो को @Memergirl__ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इन्हें रोक लो, वरना निबंध लिखना पड़ेगा. एक और यूजर ने लिखा...एक और राउंड चिल्लाने वाले हैं ये जल्द ही. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इनके मां बाप को सख्त सजा मिले.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget