एक्सप्लोरर

Video: इसे कहते हैं मौत की छाती पर नाचना... खतरनाक अजगर की सवारी करता दिखा मेंढक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मेंढक मौत के साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है. अजगर हो या सांप, इन दोनों का पसंदीदा भोजन मेंढक ही है. लेकिन वायरल वीडियो में इसका उल्टा ही दिखाई दे रहा है.

Trending Video: किक फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक डायलॉग बोला था, " मौत को छूकर टक से वापस आ सकता है मैं" इस डायलॉग को किसी ने सीरियस लिया हो या न लिया हो लेकिन एक मेंढक को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म पता नहीं कौन दिखा गया इसके बाद से वो मौत को छू नहीं रहा बल्कि मौत के ऊपर ही बैठा हुआ है. दरअसल, वाइल्ड लाइफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मेंढक ने वो कर दिखाया है जिसे बाकी मेंढकों को करने में कई हजार साल लग जाएंगे. हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेंढक ने की खतरनाक अजगर की पीठ पर सवारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मेंढक मौत के साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है. अजगर हो या सांप, इन दोनों का पसंदीदा भोजन मेंढक ही है. लेकिन वायरल वीडियो में एक मेंढक अजगर की पीठ पर बैठा उसकी सवारी करता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि अजगर भी मेंढक को बड़े आराम से अपनी पीठ पर बैठाए जंगल की सैर कर रहा है. ऐसा लग रहा है मानों दोनों जिगरी दोस्त हों और एक साथ जंगल की सैर करने निकले हों, लेकिन अगर अजगर को इस बारे में पता नहीं है कि मेंढक उसकी पीठ पर है तो यह पल मेंढक का आखिरी पल हो सकता है.

देखें वीडियो

जिंदगी से ज्यादा सवारी को तवज्जो

मेंढक ने यह तो साबित कर दिया है कि शौक बड़ी चीज है. शौक के चलते न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर और कीड़े भी अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेंढक अजगर की पीठ पर बैठे आराम से उसकी सवारी बिना कोई हरकत किए कर रहा है. ऐसा लग रहा है मानो मेंढक को इस बात की खबर हो कि अगर मैं हिला तो मेरी खैर नहीं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मेंढक को किसी ने माउंटेन ड्यू पिला दी है

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....लगता है मेंढक को किसी ने माउंटेन ड्यू पिला दी है. एक और यूजर ने लिखा...जिंदगी गई भाड़ में, मुझे अजगर की सवारी करनी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अजगर होगा तू अपने घर का, चल एक राउंड लगा कर आते हैं.

यह भी पढ़ें: AI Pictures: सुपरमून की रोशनी में चांद पर बच्चों ने खेला क्रिकेट, एआई ने दिखाया ये गजब का नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget