एक्सप्लोरर

स्टंटबाजों से तंग आकर बेंगलुरु में लोगों ने ये क्या कर डाला, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

Viral Video: नेलमंगला में सार्वजनिक रोष तब भड़क उठा जब सवारों को खतरनाक व्हील स्टंट करते हुए देखने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने दो स्कूटरों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया.

Trending Video: बेंगलुरु से एक अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां व्यस्त सड़क पर किए गए व्हीलिंग स्टंट से नाराज होकर, लोगों ने बेंगलुरु के नेलमंगला फ्लाईओवर से स्कूटर फेंक दिए. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वहां से गुजरने वाले लोग कई दिनों से वहां स्टंट करने आने वाले छपरियों के ग्रुप से परेशान थे. ऐसे में यह परेशानी इस हद तक बढ़ गई कि लोगों को स्टंटबाजों के स्कूटर फ्लाईओवर से नीचे फेंकने पड़ गए. इस अमल से नाराज लोग स्कूटर फेंकने में लिप्त यात्रीयों के खिलाफ एफआईआर किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं.

स्टंट से तंग आकर फेंक दिए स्कूटर

वीडियो में लोगों के एक ग्रुप को फ्लाईओवर से दो स्कूटर फेंकते हुए दिखाया गया है. वीडियो को सड़क पर खड़े दर्शकों ने कैद किया. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया...नेलमंगला में सार्वजनिक रोष तब भड़क उठा जब सवारों को खतरनाक व्हील स्टंट करते हुए देखने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने दो स्कूटरों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया. बेंगलुरु में यह बवाल दिखाता है कि लोग सड़कों पर लापरवाह व्यवहार से कितने तंग आ चुके हैं!

देखें वीडियो

जिस वक्त स्कूटर फेंके, नीचे से गुजर रहा खा ट्रैफिक

आपको बताते चलें कि कुछ छपरी और स्टंटबाज लोग नेलमंगला फ्लाइओवर पर व्हील स्टंट किया करते थे, जिसमें स्कूटर या फिर बाइक के अगले पहिए को ऊंचा उठाकर तेज रफ्तार में दौड़ाया जाता है. इसे लेकर लोगों में कई दिनों से रोष था जो कि अब स्कूटर फ्लाईओवर से नीचे फेंक कर शांत हो चुका है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग फ्लाईओवर से नीचे की ओर स्कूटर को फेंक रहे हैं, हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन जब स्कूटर को नीचे फेंका जा रहा था तब वहां से कई लोग आ जा रहे थे.

फेंकने से अच्छा था वहीं जला देते

वीडियो को @bawalhoterhenge नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं है, वह सिर्फ लोगों से जुर्माने के नाम पर पैसे वसूल कर रही है. एक और यूजर ने लिखा...इन छपरियों ने हर तरफ आतंक मचाया हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...स्कूटर को नीचे फेंकने से अच्छा था इसे जला दिया जाता.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन में छिड़ा कोल्ड वॉर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget