एक्सप्लोरर

Video: ये वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, डंडे से मार रहे शख्स को हाथी ने बुरी तरह रौंद डाला

Viral Video: एक हाथी अपने मालिक के टॉर्चर से इतना परेशान हुआ कि उसने अपने मालिक की ही जान ले डाली. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

Trending Video: कहते हैं कि पानी जितना शांत होता है उतना ही गहरा होता है. ठीक ऐसा ही होता है जानवरों के साथ भी. कोई जानवर अगर शांत है तो उसे कभी इतना परेशान नहीं करना चाहिए कि वो अपना भयानक रूप दिखाने पर मजबूर हो जाए. अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं, ये सब बताने का कारण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो. जी हां, एक हाथी अपने मालिक के टॉर्चर से इतना परेशान हुआ कि उसने अपने मालिक की ही जान ले डाली. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

इतना कुचला कि चली गई जान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी शख्स को अपने पैरों तले बुरी तरह से रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान ही होंगे. हाथी के उग्र होने की वजह भी आप देख ही लीजिए, कि कैसे एक शख्स अपने हाथी को बार बार लोहे की छड़ चुभो रहा है. हाथी एक दम शांत खड़ा हुआ ये सब सह भी रहा है. लेकिन आखिर में हाथी अपना सब्र खो देता है और अपने मालिक को एक जोरदार धक्का देकर नीचे गिरा देता है. इसके बाद हाथी शख्स को अपने पैरों से तब तक रौंदता है जब तक उसकी जान नहीं निकल जाती. रौंदते हुए हाथी, उस शख्स को सूंड में भी उठा उठा कर बुरी तरह से गिराता है. ऐसे में आस पास से लोग जब उसे बचाने आते हैं तब तक वो शख्स मर चुका होता है. घटना करहल की बताई जा रही है. मरने वाला व्यक्ति हाथी की देखभाल करता था और उसकी उम्र 62 साल थी. 

देखें वीडियो

वीडियो को @DR_Ambedkarji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हाथी बहुत शांत जानवर है, लेकिन ताकतवर भी बहुत है. एक और यूजर ने लिखा...जानवर तो जानवर होते हैं, इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जंगली जानवरों को घर में रखा हुआ है, इससे बड़ी नासमझी और क्या हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: मरे हुए कुत्ते को कार से बांधकर खींचने का वीडियो हो रहा वायरल, आरोपी पर जमकर बरसे यूजर्स

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget