एक्सप्लोरर

कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस

पौधों और बागवानी की बढ़ती मांग के बीच नर्सरी बिजनेस कमाई का एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. अगर आप नर्सरी बिजनेस करने का सोच रहे हैं, तो जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी.

आजकल लोगों के बीच घर, बालकनी, ऑफिस और गार्डन को हरा-भरा रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. घरों की सजावट में इंडोर प्लांट्स से लेकर फूलदार और सजावटी पौधों तक की मांग बढ़ी है. ऐसे में नर्सरी बिजनेस करना आपके लिए कमाई का एक शानदार विकल्प बन सकता है. केवल स्थानीय ग्राहक ही नहीं इस बिजनेस में आप लैंडस्केपिंग कंपनियों, ऑफिस और गार्डनिंग से जुड़े ग्राहकों को भी पौधे सप्लाई कर के मुनाफा कमा सकते हैं.

नर्सरी बिजनेस की खास बात यह है कि इसे छोटे स्तर से शुरू करके धीरे-धीरे बड़ा किया जा सकता है. शुरुआत में सीमित किस्म के पौधे रखकर बाजार की मांग को समझना और बिक्री बढ़ने पर पौधों की वैरायटी बढ़ाना बेहतर होता है. हालांकि, इस बिजनेस में केवल पौधे खरीदकर बेच देना ही पर्याप्त नहीं होता. इसके लिए सही जगह, पौधों की गुणवत्ता, पानी और देखभाल की जरूरत भी होती है.

तय करें किस तरह की नर्सरी खोलनी है

नर्सरी शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपका फोकस किस तरह के पौधों पर होगा. अगर आपके ग्राहक घरों में पौधे लगाने वाले हैं तो इंडोर और डेकोरेटिव प्लांट्स पर ध्यान देना बेहतर होगा. वहीं, अगर आपका फोकस किसानों और बागवानों पर है तो इसके लिए फलदार पौधे, सब्जियों की पौध और कृषि से जुड़े पौधे रखना ज्यादा फायदेमंद होगा. शुरुआत में ही प्लान करने से निवेश करते वक्त अधिक खर्च से आप बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पराली जलाए बिना कैसे तैयार करें खेत, किसानों के पास क्या-क्या विकल्प

नर्सरी के लिए सही जगह का चुनाव

इस बिजनेस में जगह का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसी जगह चुनना बेहतर रहती है जहां लोगों की आवाजाही हो और पौधों के लिए पर्याप्त धूप, पानी और हवा की व्यवस्था की जा सके. सड़क किनारे या बाजार के नजदीक जगह होने से ग्राहक आसानी से पहुंच सकते हैं. नर्सरी बिजनेस में निवेश आपके बिजनेस के आकार पर निर्भर करता है. अगर आप छोटी नर्सरी सीमित पौधों के साथ शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए कम खर्च हो सकता है. जबकि बड़े स्तर पर शेड, सिंचाई व्यवस्था, ग्रीनहाउस, गमले और स्टोरेज जैसी सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

बिजनेस शुरु करने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं

स्वस्थ पौधे और बीजों की अच्छी गुणवत्ता इस बिजनेस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. स्थानीय थोक नर्सरी, कृषि संस्थानों या भरोसेमंद सप्लायर से पौधे खरीदना बेहतर होगा. नर्सरी बिजनेस शुरु करने से पहले अपने राज्य के बागवानी/उद्यान विभाग से नर्सरी का लाइसेंस लेना जरूरी होता है. यदि आप बड़े स्तर पर बिजनेस करते हैं या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  पर पौधे बेचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जानकारी लेना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात, ऐसे में क्या उगाएं किसान?

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
ऐसे करेंगे स्टोर, तो महीनों तक सुरक्षित रहेगा हरा चारा
ऐसे करेंगे स्टोर, तो महीनों तक सुरक्षित रहेगा हरा चारा
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget