एक्सप्लोरर

 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग

 घर में भूकंप के झटके महसूस होते ही बाहर भागे लोग, कुछ ही देर में सामने की इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. वीडियो देख लोगों ने कहा- शुक्र है, सब वक्त पर बाहर आ गए.

कुदरत का कहर कब और किस रूप में सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में कुछ लोग घर के अंदर से निकलकर सड़क पर आते दिखाई देते हैं. इसके बाद उनके सामने ही इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर जाता है. यह नजारा इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. 

झटके महसूस होते ही घर से बाहर भागे लोग

वीडियो  में लोग सड़क पर खड़े दिखाई देते हैं. इसके बाद कैमरे में एक मकान नजर आता है, जिसके बाहर का हिस्सा अचानक टूटकर गिरने लगता है. देखते ही देखते दीवार और ईंटों के टुकड़े नीचे गिर जाते हैं. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल काफी डरावना रहा होगा. वीडियो में इमारत के पास मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है. 

भूकंप के दौरानसही फैसला लेना जरूरी 

 भूकंप के दौरान कुछ सेकंड में हालात बदल सकते हैं. ऐसे में घबराने के बजाय सुरक्षित कदम उठाना जरूरी होता है. अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं, तो झटके महसूस होते ही जमीन पर झुकें, किसी मजबूत मेज के नीचे शरण लें और अपने सिर तथा गर्दन को हाथों से ढकें. झटके रुकने के बाद ही सावधानी से बाहर निकलें. बाहर निकलते समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और इमारतों, बिजली के खंभों तथा ऐसी दीवारों से दूर रहें, जिनके गिरने का खतरा हो. खुले स्थान पर पहुंचने के बाद भी आसपास की स्थिति पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें : तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liliana Perez Ocampo (@familia_castellanos_)

वीडियो देख यूजर्स बोले

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लोगों की सलामती को लेकर चिंता जता रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि अच्छा हुआ कि वे समय रहते घर से बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, 'भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि आप लोग वक्त रहते बाहर आ गए.' वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे हालात में जान बचाना सबसे जरूरी है और किसी भी सामान को लेने के लिए वापस इमारत के अंदर नहीं जाना चाहिए. कई यूजर्स ने परिवार और वहां मौजूद सभी लोगों के सुरक्षित रहने की दुआ भी की. इस वीडियो ने लोगों को एक बार फिर याद दिलाया कि आपदा के समय छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें : एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Video: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget