Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
युजर्स के द्वारा पसंद किया जा रहा सड़क पर फंसी कार की मदद के लिए पत्थर उठाकर लाते हुए छोटे बच्चे का वीडियो , उसका यह काम देखकर लोग कर रहे तारीफ, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल.

किसी की मदद करने के लिए बहुत पैसे होना जरूरी नहीं है, कभी-कभी छोटी-सी कोशिश भी लोगों का दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. सड़क पर एक कार फंसी हुई दिखाई देती है, तभी एक छोटा बच्चा उसकी मदद के लिए आगे आता है. बच्चे की इस समझदारी को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.
सड़क पर फंसी कार, मदद के लिए आगे आया बच्चा
वायरल वीडियो में सड़क पर एक सफेद कार खड़ी दिखाई देती है. उसके पीछे एक काली कार और बस भी नजर आ रही हैं. ऐसा लगता है कि सफेद कार किसी परेशानी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है और पीछे की तरफ लुढ़क रही है. इसी दौरान एक बच्चा सड़क किनारे से पत्थर उठाकर लाता है और उसे कार के टायर के पीछे लगाने की कोशिश करता है. बच्चे की यह छोटी-सी कोशिश लोगों का ध्यान खींच रही है. जहां कई लोग ऐसी स्थिति में आगे बढ़ने से बचते हैं, वहीं बच्चे ने अपनी तरफ से मदद करने की पहल की.
यह भी पढ़ें : Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
छोटी उम्र में दिखाई समझदारी
इस वीडियो में बच्चे की उम्र से ज्यादा उसकी मदद करने की भावना लोगों को प्रभावित कर रही है. उसने कार में मौजूद लोगों की परेशानी को समझने की कोशिश की और अपने हिसाब से मदद के लिए आगे आया. बच्चे की पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है. यह वीडियो याद दिलाता है कि दूसरों की परेशानी देखकर मदद के लिए आगे आना एक अच्छी आदत है.
That was some quick thinking from the little champ 👏🏻🔥 Small boy, big courage 🫡 https://t.co/MdOVqbG9Qj
— Akshay Akki ಅಕ್ಷಯ್🇮🇳 (@FollowAkshay1) October 28, 2026
यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने मदद करने की जो कोशिश की, वह काबिल-ए-तारीफ है. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि बच्चे को दूसरों की मदद करने की सीख घर से मिली होगी. एक यूजर ने कहा, "दिल बड़ा होना चाहिए, उम्र नहीं. दूसरे ने लिखा, "बच्चे ने तो सबका दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें : मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा






















