एक्सप्लोरर

एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती

वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ खड़ी दिखाई देती है. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक 'मेरे सैयां सुपरस्टार' गाना बजने लगता है.

शादी में दुल्हन की एंट्री हो और सबकी नजरें उसी पर टिकी हों, ऐसा तो आपने कई बार देखा होगा. लेकिन क्या हो जब दुल्हन की एंट्री के बीच अचानक ऐसा गाना बज जाए कि वह खुद को डांस करने से रोक ही न पाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ खड़ी नजर आती है. तभी 'मेरे सैयां सुपरस्टार' गाना बजता है और दुल्हन अपने डांस से पूरी महफिल लूट लेती है. उसके जबरदस्त एक्सप्रेशन, कमाल की एनर्जी और डांस स्टेप्स देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है, मानो दुल्हन को बस इसी पल का इंतजार था कि गाना बजे और वह अपने डांस से सबका दिल जीत ले.

'मेरे सैयां सुपरस्टार' बजते ही दुल्हन ने मचा दिया धमाल

वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ खड़ी दिखाई देती है. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक 'मेरे सैयाँ सुपरस्टार' गाना बजने लगता है. इसके बाद दुल्हन जिस अंदाज में डांस करना शुरू करती है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग देखते ही रह जाते हैं.

दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन से लेकर उसके डांस स्टेप्स तक, हर चीज में गजब की एनर्जी नजर आती है. वह पूरे जोश के साथ गाने पर थिरकती है और अपने अंदाज से शादी के माहौल को और भी मजेदार बना देती है. उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह लोगों के सामने डांस करने में झिझक रही है. बल्कि उसके हाव-भाव देखकर लगता है कि वह इस गाने पर डांस करने के लिए पहले से ही तैयार बैठी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@vip.wedding.video)

दुल्हन का डांस देख लोग बोले- दूल्हे भाई, अब क्या होगा!

इस वीडियो का सबसे मजेदार एंगल दुल्हन का बेफिक्र अंदाज है. जिस तरह वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती है, उसे देखकर लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. शादी में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन यहां दुल्हन ने अपने डांस से ही सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली.

अब जरा दूल्हे के नजरिए से सोचिए. जिस शादी में दुल्हन की एंट्री देखने के लिए सबकी नजरें टिकी हों, वहां अचानक दुल्हन ऐसा डांस शुरू कर दे कि कोई अपनी नजरें ही न हटा पाए. ऐसे में दूल्हे के मन में भी यही सवाल आ सकता है कि आखिर इस एनर्जी का बटन कहां है और इसे कोई रोक क्यों नहीं रहा! दुल्हन का डांस देखकर तो बाराती भी सदमे में आ गए.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुल्हन का अंदाज

दुल्हन के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोगों को उसका कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशन और गाने के साथ तालमेल काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में दुल्हन जिस तरह बिना किसी झिझक के डांस करती है, वह शादी के माहौल को और भी खास बना देता है.

वैसे भी आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं. कभी दूल्हे का अनोखा डांस लोगों को हंसाता है, तो कभी दुल्हन अपने शानदार मूव्स से इंटरनेट पर छा जाती है. इस वीडियो में भी दुल्हन ने अपने डांस से कुछ ऐसा ही कमाल कर दिया है.

फिलहाल, इस वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि दुल्हन ने अपनी एंट्री को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उसके डांस की एनर्जी और एक्सप्रेशन ऐसे हैं कि वीडियो देखने वाला भी गाने पर थिरकने का मन बना ले. अब दूल्हे राजा के लिए तो यह पल खास होगा ही, लेकिन इंटरनेट पर लोगों को भी दुल्हन का यह सुपरस्टार वाला अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget