एक्सप्लोरर

मोमोज फैक्ट्री के फ्रीजर में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, बौखला गए स्ट्रीट फूड खाने वाले यूजर्स

Viral News: मोहाली में अधिकारियों ने मटौर में एक फास्ट फूड फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने के बाद बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है.

Trending Mohali: मोमोज एक तरह का फास्ट फूड है, जिसे पूरे देश में खासकर उत्तर भारत में काफी चाव से खाया जाता है. मोमोज अलग अलग तरह के होते हैं, जैसे वेज मोमोज और नॉनवेज मोमोज. लेकिन कैसा हो कि कोई आपको नॉनवेज मोमोज के नाम पर कुत्ते के मीट वाले मोमोज खिला दे? सुनने और पढ़ने में यह अजीब भले ही लगे लेकिन पंजाब के मोहाली से इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आया है. जहां मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रीज में कुत्ते का सिर पाया गया.

नगर निगम की टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा

मोहाली में अधिकारियों ने मटौर में एक फास्ट फूड फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने के बाद बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है. यह मामला तब सामने आया जब विभाग ने Unhealthy food production पर रेड मारने का अभियान चलाया. जिसके दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में खराब खाद्य पदार्थ जब्त करके नष्ट कर दिए. लेकिन अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें मोमोज बनाने वाली एक फैक्ट्री के फ्रीज से कुत्ते का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, फिलहाल जांच चल रही है कि कुत्ता फैक्ट्री वालों ने खाया है या फिर ग्राहकों को खिलाया है. रविवार को स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने एक रिहायशी घर में चल रही मोमोज और स्प्रिंग रोल फैक्ट्री पर छापा मारा था. सामने आए वीडियो में मजदूरों को गंदा पानी और सड़ी हुई सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था.

चंडीगढ़, पंचकुला और कालका में सप्लाई होते हैं मोमोज

यह फैक्ट्री दो साल से चल रही थी और रोजाना एक क्विंटल से ज्यादा मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाती थी और चंडीगढ़, पंचकूला और कालका में सप्लाई करती थी. अधिकारियों को परिसर में जमे हुए मांस, एक क्रशर मशीन और दोबारा इस्तेमाल किया गया खाना पकाने का तेल भी मिला है. एक छापे के दौरान अधिकारियों को फ्रिज के अंदर एक कटा हुआ सिर मिला जो कि एक पग जैसा लग रहा था. स्थानीय लोगों ने कटा हुआ सिर देखकर 'बिल्ला' चिल्लाते हुए शोर मचाया, लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि इसका इस्तेमाल खाद्य उत्पादन में नहीं किया गया था, बल्कि कथित तौर पर नेपाली मूल के फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए खाने को रखा था.

यह भी पढ़ें: 'अबे-तबे' और 'ऐसी-तैसी' भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

यूजर्स हुए परेशान

सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं. ऐसे में इंटरनेट पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कुत्ता तो भारत में शौक से खाया जाता है. एक और यूजर ने लिखा...इसलिए मैं कभी बाहर का नहीं खाता हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को पकड़कर इनका कुत्ता बना देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर... कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget