एक्सप्लोरर

Viral Video: जमीन पर घूमने आए 'एलियन', नदी किनारे घूम रहे कपल ने कैमरे में किया कैद

Viral Video: फिल्म के अलावा उड़न तश्तरी कथित तौर पर असल जिंदगी में भी देखी गई है, जिसका गवाह कैनेडियन कपल बना. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई बार आप ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिन पर यकीन करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा. ऐसे ही कई सारे वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आपको कहीं ना कहीं ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया की याद दिलाएगा. जी हां, कोई मिल गया फिल्म में आपने जादू को तो देखा ही होगा. जादू दूसरी दुनिया से आया हुआ एलियन होता है. यह जिस चीज के जरिए धरती पर आता है, उसे आम बोलचाल में उड़न तश्तरी कहा जाता है. लेकिन फिल्म के अलावा उड़न तश्तरी कथित तौर पर असल जिंदगी में भी देखी गई है जिसका गवाह कैनेडियन कपल बना.

नदी किनारे सैर कर रहा था कपल, तभी दिखाई दी अजीब आकृति

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कपल नदी किनारे खड़ा है और अपने कैमरे में एक अजीब सी आकृति को कैद कर रहा है. अजीब सी दिखने वाली इस आकृति को लोग एलियन का जहाज या फिर यूं कह लें कि उड़न तश्तरी कह रहे हैं. वीडियो बना रहे कपल को खुद समझ नहीं आ रहा है कि ये चीज आखिर है क्या. कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स लोगों से पूछ रहा है कि यह आसमान में आग लगी हुई है या फिर कोई प्लेन वहां से गुजर रहा है.

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा " कुछ मिनट पहले मैंने इसे देखा, यह क्या चीज है. आधे घंटे तक यह आकृति आसमान में हमें दिखाई देती रही. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि थोड़ी देर बाद ऐसी ही एक दूसरी आकृति भी दिखाई देने लगी. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि यह एलियन हो सकता है या फिर सेना का युद्धाभ्यास भी हो सकता है. घटना 14 मई की है जब जस्टिन स्टीवनसन नाम का एक शख्स अपनी पत्नी डेनियल स्टीवनसन के साथ विनिपैग नदी के किनारे से ड्राइव करते हुए जा रहे थे कि अचानक इनकी नजर आसमान में दिखाई दे रही इस रहस्यमयी आकृति पर पड़ी.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Danielle Daniels-Stevenson नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वीडियो को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हो सकता है कि यह सेना का युद्धाभ्यास चल रहा है. एक और यूजर ने लिखा...मुबारक हो, आप एलियंस को लाइव देख रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आप लोगों ने रिकॉर्ड करने की हिम्मत तो दिखाई, मैं होती तो भाग जाती.

यह भी पढ़ें: T-20 WC Victory celebration: जीत के जश्न में मर्यादा भूल गए हैं? इंडिया गेट पर पुलिस वैन पर चढ़कर नाचे युवा तो यूजर्स ने किए सवाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget