एक्सप्लोरर

T-20 WC Victory celebration: जीत के जश्न में मर्यादा भूल गए हैं? इंडिया गेट पर पुलिस वैन पर चढ़कर नाचे युवा तो यूजर्स ने किए सवाल

Viral Video: राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और नारेबाजी की. लेकिन जीत की खुशी में दिल्ली वाले मर्यादा भूल गए और ऐसा कुछ कर बैठे की सीधा दिल्ली पुलिस पर लोग सवाल उठाने लग गए.

Trending Video: सभी भारतीयों को बीते 13 सालों से जिसका इंतजार था वो लम्हा आया 29 जून 2024 को जब भारत ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. जैसे ही हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप की आखिरी गेंद डाली, पूरा भारत खुशी से झूम उठा.

टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी. उसने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली ने बैटिंग में दम दिखाया. वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने बोलिंग में कमाल किया. इस बीच पूरे भारत में जश्न का माहौल दिखाई दिया. राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और नारेबाजी की. लेकिन जीत की खुशी में दिल्ली वाले मर्यादा भूल गए और ऐसा कुछ कर बैठे की सीधा दिल्ली पुलिस पर लोग सवाल उठाने लग गए. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वायरल वीडियो में.

जीत के जश्न में भूले मर्यादा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग दिल्ली के इंडिया गेट पर भारती की वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं. इस जश्न में लोग इतना डूब गए की वहां सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस वैन की छत पर चढ़ गए और डांस करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवाओं की भीड़ दिल्ली के इंडिया गेट पर जश्न के नाम पर हुड़दंग मचा रही है और दिल्ली पुलिस की वैन पर खड़े होकर डांस कर रही है. हैरानी की बात तो ये है कि कोई पुलिस वाला इन्हें रोक भी नहीं रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दिल्ली पुलिस से सवाल भी कर रहे हैं और इन युवाओं को आड़े हाथों भी ले रहे हैं. 

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...दिल्ली पुलिस से आप क्या ही उम्मीद करोगे. एक और यूजर ने लिखा...भारत विश्व गुरु बन गया है, कोई कुछ नहीं कहेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जीत के जश्न में ये मर्यादा भूल गए हैं.

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव बने थे रोहित शर्मा के कोच, भारतीय स्पिनर के इशारे पर रोहित ने उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
Shooting Gone Wrong Viral Video : पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
Lift Viral Video : इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget