एक्सप्लोरर

अपने छोटे बच्चे को डॉग से क्यूट अंदाज में मिलवा रही है बिल्ली, बहुत कम देखने को मिलते हैं ऐसे Video

Viral Video: वायरल वीडियो में एक बिल्ली ने अपने छोटे बच्चे को एक विशाल कुत्ते से मिलवाया, जिसका अंदाज और रिएक्शन देखकर कोई भी अपना दिल हार जाएगा. 

Trending Cat Dog Video: सोशल मीडिया पर टेक्स्ट, पिक्चर या वीडियो के फॉर्मेट में कुछ अविश्वसनीय चीजें भी देखने को मिलती रहती हैं. ये चीजें अक्सर खेल, कला, टैलेंट, बच्चों और जानवरों से जुड़ी रहती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानवरों के वीडियो (Animal Video) सबसे ज्यादा हिट होते हैं क्योंकि ये वीडियो जानवरों की मासूम हरकतें, दिल छू लेने वाली शरारतें और उनके कुछ अविश्वसनीय पहलुओं को दिखाते हैं.

जैसे बिल्ली और कुत्ता एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं और ये देखा गया है कि कुत्ते, बिल्ली पर हमला करने का एक सिंगल मौका नहीं छोड़ते हैं. यही वजह है कि बिल्लियां इनसे दूरी बनाकर चलती हैं और अगर कहीं कोई कुत्ता दिख भी जाए तो वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो भी हमारी नज़रों के सामने आए हैं, जिनमें इन कट्टर दुश्मनों की स्वस्थ दोस्ती को दिखाया गया है.

ट्विटर पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बिल्ली, अपने छोटे से बच्चे को अपने एक डॉग फ्रेंड से मिलवाते हुए नजर आती है. इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के कुछ समय बाद 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बिल्ली अपनी नन्ही बिल्ली को एक बड़े कुत्ते से इंट्रोड्यूस करवाती नजर आती है. जिसके बाद कुत्ता भी बिल्ली के बच्चे को धीरे से सूँघता है जैसे कि उसे पुचकारने की कोशिश कर रहा हो.

वीडियो देखिए:

वायरल है ये क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम के पेज ने शेयर किया गया है, जिसके 2 मिलियन फॉलोअर्स है और ये अक्सर ऐसे दिलचस्प वीडियो उनके साथ शेयर करता रहता है. इस वीडियो के कैप्शन में दिया गया है कि, “मम्मी अपनी बिल्ली का बच्चा कुत्ते से मिलवाती हैं." इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर एक बड़ी सी हंसी लाने का काम किया है. इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर अच्छे कारणों की वजह से वायरल (Viral Video) है.

ये भी पढ़ें: तेज स्पीड से लहरा-लहरा कर बाइक चला रही थी लड़की, अचानक एक कपल को मार दी टक्कर और फिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget