एक्सप्लोरर

जब सांड ने स्कूटी से भरी रफ्तार! बुल द राइडर को देख लोगों के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो

कहानी है एक आवारा सांड की, जो अपनी मस्ती में सड़क पर टहलते-टहलते स्कूटी पर ऐसा दिल हार बैठा कि उसे धक्का मारते हुए ऐसे ले गया जैसे वो उसकी अपनी सवारी हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: अगर आप सोचते हैं कि स्कूटी सिर्फ इंसान चला सकता है तो जरा रुकिए. सोशल मीडिया की दुनिया में अब एक ऐसा 'ड्राइवर' सामने आया है जिसे देखकर लोग दंग भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी. ना उसने हेलमेट पहना, ना ब्रेक दबाया, फिर भी उसने स्कूटी को इतनी शांति से सड़क पार कराई कि आप भी कहेंगे भाई ये तो ड्राइविंग स्कूल खोलने वाला है. जी हां, हम बात कर रहे हैं एक आवारा सांड की, जो अपनी मस्ती में सड़क पर टहलते-टहलते स्कूटी पर ऐसा दिल हार बैठा कि उसे धक्का मारते हुए ऐसे ले गया जैसे वो उसकी अपनी सवारी हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मोहल्ले में खड़ी स्कूटी ले भागा सांड

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाला देखने को मिल ही जाता है, लेकिन इस बार जो नजारा कैमरे में कैद हुआ वो लोगों के होश उड़ा रहा है और हंसी भी खूब ला रहा है. वीडियो में एक आवारा सांड सड़क पर खड़ी एक स्कूटी को ऐसे ले गया जैसे उसका पर्सनल वाहन हो. लोगों ने आंखों से देखा और फिर सीसीटीवी और मोबाइल से दुनिया को दिखाया. अब ये वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है.

बिल्कुल राइडर की तरह हुआ सवार

ये अनोखा वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश से वायरल हुआ है, जहां एक स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी. तभी वहां मस्ती में झूमता एक सांड पहुंचा. पहले तो उसने इधर-उधर देखा, फिर जैसे ही उसकी नजर स्कूटी पर पड़ी बस फिर क्या था, वो उस पर सवार हो गया. मगर मजा तो तब आया जब उसने स्कूटी को सीधा धक्का मारना शुरू किया और धीरे-धीरे उसे गली के दूसरे छोर तक ले गया वो भी बिना गिरे, बिना रुके.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स दे रहे तरह तरह के रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सांड का दिल गाय की जगह स्कूटी पर आ गया है. एक और यूजर ने लिखा...एक सांड भी स्कूटी चोर है गजब हो गया भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस सांड को किस धारा में गिरफ्तार किया जाएगा और किस हवालात में डाला जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget