एक्सप्लोरर

'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

रोड-साइड के छोरे को हीरो बना देने का वादा कोई आम दुकानदार तो नहीं कर सकता, ये या तो मार्केटिंग का मास्टरमाइंड है या फिर फिल्म का विलेन जो अब बिजनेस करने लगा है.

कल्याण पूर्व के चक्की नाका इलाके की एक साधारण सी दिखने वाली दुकान ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है. दुकान का नाम है "एकवीरा मेंस वियर", लेकिन इसका असली आकर्षण उसके अंदर नहीं, बल्कि उसके शटर पर लिखा एक ऐसा डायलॉग है जिसने लोगों को हंसी, हैरानी और ठिठोली से भर दिया है. शटर पर bold सफेद अक्षरों में लिखा है... "सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा, कल सुबह 10 बजे आना." अब जरा सोचिए, जब कोई इंसान ये लाइन पढ़ता है तो क्या वो सीधे फिल्मी दुनिया की स्क्रिप्ट याद नहीं करने लगता? किसी रोड-साइड के छोरे को हीरो बना देने का वादा कोई आम दुकानदार तो नहीं कर सकता, ये या तो मार्केटिंग का मास्टरमाइंड है या फिर फिल्म का विलेन जो अब बिजनेस करने लगा है.

वायरल हो रहा दुकानदार की मार्केटिंग का अजीब तरीका

एकवीरा मेंस वियर का ये स्टाइल ऑफ ब्रांडिंग उन सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स को एक तमाचा मारने जैसा है जो मॉडल्स और होर्डिंग्स पर लाखों खर्च करते हैं. यहां सिर्फ एक शटर और एक पंक्ति ने वो काम कर दिया जो डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियां महीनों में नहीं कर पातीं. कल सुबह 10 बजे आना, इस लाइन में जो गुरुर, जो अदा है, वो किसी कैटवॉक या मैनक्विन से नहीं आती, वो सीधा दिल से निकलती है. ये लाइन एक आम लड़के के भीतर की उम्मीद को जगाती है कि हां, शायद कोई है जो उसे भी नया लुक दे सकता है, एक नई पहचान दे सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Motivation Thoughts - Kishan Surage (@the_best_motivation_14)

यह भी पढ़ें: स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, तभी पानी में कूद पड़ा भालू... वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!

यूजर्स हो रहे हंसते हुए लौट पोट

इस लाइन के साथ ही इंटरनेट पर मीम्स, कमेंट्स और चुटकुलों की बाढ़ आ गई है. लोग कह रहे हैं... भाई, अगर ऐसा दुकानदार मिल जाए तो रणवीर सिंह भी लाइन में लग जाएगा. एक और यूजर ने लिखा...मैं सड़क पर ही लेट गया हूं, अब कोई मुझे उठा कर हीरो बना दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हैकर है भाई हैकर. इस तरह की मार्केटिंग स्किल्स और इन लाइनों पर लोग फिदा हो गए हैं और भर भरकर दुकानदार के आइडिया की तारीफ कर रहे हैं. मजेदार बात तो ये है कि दुकानदार ने शटर के बीचों बीच इन लाइनों को लिखा हुआ है जो केवल दुकान बंद होने के वक्त ही दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू मेट्रो में खाया खाना तो 500 रुपये लगा जुर्माना, यूजर्स बोले- दिल्ली आकर देख लो यहां कुछ भी कर सकते हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget