एक्सप्लोरर

देसी स्टाइल में गजगामिनी वॉक, हीरा मंडी की अदिति राव हैदरी को याद करने लगे लोग

Viral Video: अक्सर घर में झाड़ू पोछा करते हुए लोग फर्श पर संभल कर चलते हैं कि कहीं उन्हें मां या बहन ना देख ले. बस इसी पोछे से बचने के लिए एक लड़के जो चाल चली वो वायरल हो गई.

Gaja Gamini Walk: संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरा मंडी' काफी चर्चा में हैं. 'हीरा मंडी' के किरदार भी सीरीज में अपनी अदाकारी के चलते छा गए हैं. वहीं सीरीज के कुछ सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं. इन्हीं में से एक चाल गजगामिनी की देसी स्टाइल में भी चली गई है जो अब खूब वायरल हो रही है. हैरानी की बात तो ये है कि यह चाल एक लड़के ने चली है, जिसे देखकर लोग अदिति राव हैदरी को याद कर रहे हैं. अक्सर घर में झाड़ू पोछा करते हुए लोग फर्श पर संभल कर चलते हैं कि कहीं उन्हें मां या बहन ना देख ले. बस इसी पोछे से बचने के लिए एक लड़के जो चाल चली वो वायरल हो गई. आइए आप खुद ही देख लीजिए.

लड़के ने चली चाल तो लोगों को याद आई हीरा मंडी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का गजगामिनी की तरह चाल चल रहा है. यह एक दम हंसाने वाला है, लेकिन गजगामिनी से कम भी नहीं है. दरअसल, लड़का कमरे में लगे पोछे से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा है. बस यही कोशिश उसको गजगामिनी वाली चाल चलने पर मजबूर कर रही है. लड़का जैसे ही पहला कदम कमरे में रखता है वो अपनी कमर को दाएं साइड मटकाता है, दूसरा कदम रखने पर लड़का अपनी कमर को बाएं साइड से मटका रहा है. यह सब देखने में बहुत फनी लग रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. गजगामिनी के साथ यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को भी इस बीच ट्रोल कर दिया है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🤖Amardeep Singh Natt (@zindarobot)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को zindarobot नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 2 लाख 60 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ठुमका लगाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, अदिति के गजगामिनी की याद दिला दी. एक और यूजर ने लिखा...जब मलाइका जिम से निकलती है तो हूबहू ऐसे ही चलती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...नोरा को बुलाओ और बताओ की उसका भाई मिल गया है.

यह भी पढ़ें: Video: बिस्किट और मिरिंडा के साथ बना दिया ऑमलेट, वीडियो देख फिर लोगों को आया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget