एक्सप्लोरर

Video: बिस्किट और मिरिंडा के साथ बना दिया ऑमलेट, वीडियो देख फिर लोगों को आया गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप अपना सिर पकड़कर बाल नोचने पर मजबूर हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

Trending video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सिर्फ यूथ ही उतावला नहीं है, बल्कि स्ट्रीट फूड वेंडर भी इस दौड़ में बराबर रफ्तार से भाग रहे हैं. फेमस होने की ललक ऐसी की जो हाथ में आया सब बर्तन में डाल कर पका लिया. स्वाद के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है. ऐसे में आपने आमलेट बहुत तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मिरिंडा और बिस्कुट वाला ऑमलेट खाया है? अगर नहीं खाया तो आप इसकी मेकिंग देखकर कभी खाना भी नहीं चाहेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप अपना सिर पकड़कर बाल नोचने पर मजबूर हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

लोगों का उठ गया आमलेट से विश्वास

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्ट्रीट वेंडर अजीब तरह का आमलेट बना रहा है. वेंडर के हाथ में जो भी आ रहा है वो बस ऑमलेट में उसे डाले जा रहा है. हद तो तब हो जाती है जब वेंडर उस ऑमलेट में मिरिंडा और बिस्कुट डाल देता है. सबसे पहले बर्तन में वेंडर मिरिंडा को डालकर उसे गर्म करता है फिर उसमें बिस्कुट डाल  कर उसे अंडे के साथ पकाता है. इसके बाद वेंडर उसमें कच्चा तेल डालकर उसमें ब्रेड को रख देता है, और फिर उसे पकाने के लिए जैसे ही पलटता है आधा ऑमलेट बर्तन से नीचे जा गिरता है. इसके बाद वो इसमें और कच्चा तेल डालकर ऊपर से सॉस डालता है और इसे ग्राहक को परोस देता है. ऑमलेट के साथ इतनी ज्यादती होते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी वेंडर को आड़े हाथों लेते हैं. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VIHAN SHARMA || FOODIE🍕 (@_.foodie_insaan._)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को _.foodie_insaan._ नाम  के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख 77 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी भड़ास भी निकालते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई इससे बुरी चीज नहीं मिली थी क्या बनाने को, मैं आज के बाद कभी ऑमलेट नहीं खाऊंगा. एक और यूजर ने लिखा...यह ऑमलेट मेरा कुत्ता भी नहीं खाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दुनिया की सबसे खराब मील मैंने आज देखी है.

यह भी पढ़ें: Video: शख्स ने बारिश से बचने के लिए बाइक पर लगाया अनोखा जुगाड़, जमकर तारीफ कर रहे लोग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
बारिश में पौधों को पानी देता दिखा टैंकर, VIDEO वायरल होते ही मच गया बवाल, फिर सामने आया सच
बारिश में पौधों को पानी देता दिखा टैंकर, VIDEO वायरल होते ही मच गया बवाल, फिर सामने आया सच
बारिश में छिपा गड्ढा बना आफत, बाइक समेत सड़क पर गिरे पति-पत्नी, CCTV VIDEO वायरल
बारिश में छिपा गड्ढा बना आफत, बाइक समेत सड़क पर गिरे पति-पत्नी, CCTV VIDEO वायरल
अमेरिका की 250वीं सालगिरह का भव्य जश्न, ड्रोन शो और एयर शो ने जीता लोगों का दिल- वीडियो वायरल
अमेरिका की 250वीं सालगिरह का भव्य जश्न, ड्रोन शो और एयर शो ने जीता लोगों का दिल- वीडियो वायरल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget