एक्सप्लोरर

जंगल के बीच फिर नजर आया बघीरा, ब्लैक पैंथर का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Black Panther Viral Video: पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग जंगल में दिखा ब्लैक पैंथर. वन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो. जो काफी तेजी से हो रहा है वायरल.

Black Panther Viral Video: अक्सर बहुत से लोगों को जंगल सफारी घूमने का शौक होता है. जहां उन्हें शेर और पैंथर यानी तेंदुए देखने में भी खूब खूब मजा आता है. लेकिन कुछ तेंदुए बेहद रेयर होते हैं. उन्हीं में एक है ब्लैक पैंथर.  यह बेहद ताकतवर जानवर होता है. न सिर्फ पलक झपकते ही शिकार करने में माहिर होता है. बल्कि पानी में भी तैर सकता है. ब्लैक पैंथर 20 फीट तक की छलांग मार कर कहीं भी चढ़ सकता है.

ब्लैक पैंथर लोगों को बेहद कम ही देखने को मिल पाता हैं. क्योंकि यह बाहर बेहद कम ही दिखाई देता है. लोगों के इसके आने की आहट तक नहीं हो पाती. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ब्लैक पैंथर का वीडियो देखने को मिला है. जंगल में दिखे इस ब्लैक पैंथर के वीडियो को एक वन अधिकारी ने अपने फोन में कैप्चर कर लिया. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो.  

पश्चिम बंगाल के जंगल में दिखा ब्लैक पैंथर

भारत में तेंदुओं की संख्या की बात की जाए तो वह 13000 से ऊपर है. लेकिन इसमें काले तेंदुए यानी ब्लैक पैंथर की संख्या बेहद कम है. ब्लैक पैंथर बेहद रेयर किस्म का होता है. यह देखने में बेहद आकर्षक नजर आता है. यह जितना आकर्षक होता है. उतना ही खतरनाक भी होता है. हाल ही में पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग के जंगल में एक ब्लैक पैंथर दिखाई दिया है.

यह भी पढ़ें: जिस फाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी करते थे पिता, बेटे ने उसी में कराया डिनर

जिसका वीडियो प्रवीण कासवान नाम के वन अधिकारी ने अपने फोन में कैप्चर करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'उत्तर बंगाल का यह काला पैंथर. कुर्सियांग का बघीरा. कितनी सुन्दर है.' खूब वायरल हो रहा है ब्लैक पैंथर का यह वीडियो.  

 

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! बच्चा गोद में लिए फोन चला रही महिला गिरी मैन हॉल में, वीडियो हो रहा वायरल

लोग कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने आधिकारिक एक हैंडल @ParveenKaswan से शेयर किया है. जिसे अब तक 97 हजार से भी ज्यादा बाहर देखा जा चुका है. इस पर कई लोगों के बहुत सारे कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'प्लीज सर, आपसे विनम्र निवेदन है कि उसका स्थान गुप्त रखा जाए. शिकारी हर जगह हैं. हमारे दुर्लभ वन्यजीवों की रक्षा की जानी चाहिए.' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'निश्चित रूप से बंगाल टाइगर जितना ही सुंदर. शायद, उससे भी ज़्यादा आकर्षक. क्लिप के लिए धन्यवाद. यूज़र ने कमेंट किया है 'मैं जब जाता हूँ तो मुझे क्यों नही दिखता.'

यह भी पढ़ें: पापड़ बेचने वाले बच्चे को शख्स ने दिए 500 रुपये, जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Video: जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget