एक्सप्लोरर

Video: बाइक और घोड़े का अनोखा एक्सीडेंट, ऐसी टक्कर आपने पहली बार देखी होगी...

Viral Video: वायरल हो रहा ये शॉकिंग वीडियो एक बाइक और घोड़े के बीच हुई जोरदार टक्कर का है, जिसके बाद घोड़ा, घुड़सवार और बाइकसवार तीनों बुरी तरह गिर जाते हैं.

Trending Bike & Horse Accident Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिनको देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ये वीडियो अक्सर एक्सीडेंट या स्टंट से जुड़े होते हैं. आजकल सीसीटीवी कैमरे ज्यादातर जगहों पर लगे रहते हैं, जिससे कई हैरतंगेज वीडियो ऑनलाइन सामने आए रहते हैं. सड़क हादसे भी इन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं, जिनमें से कुछ इतने भयंकर होते हैं जिन्हें देख कलेजा मुंह में आ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सड़क हादसे का सामने आया है, जिसमें एक बाइकसवार और घोड़े के बीच कड़ी टक्कर हो जाती है, जिसमें घुड़सवार और बाइकसवार दोनों बुरी तरह घायल हो जाते हैं.

मध्यप्रदेश के देवास में हुई एक सड़क दुर्घटना का वीडियो (Dewas Accident Video) सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख कोई भी घबरा जायेगा. वीडियो आधी रात का है जब सड़क पर गाड़ियों की बहुत कम आवजाही नजर आ रही है. इसी बीच एक घोड़े पर सवार शख्स को सड़क पार करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है जो एक कार के वहां से पास होने का इंतजार करता बीच रास्ते नजर आ रहा है. जैसे ही कार वहां से गुजर जाती है वैसे घुड़सवार सड़क फिर से पार करने लगता है, तभी दूर से एक तेज रफ्तार बाइक आती नजर आती है और घोड़े को जोरदार टक्कर मार देती है. इसके बाद जो नजारा होता है वो देख किसी का भी मन विचलित हो उठेगा.

वीडियो देखिए:

बाइक और घोड़े में हुई भयानक टक्कर

वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक बाइक और घोड़े में भयानक टक्कर हो जाती है, जिसके बाद बाइक दूर फिका जाती है. बाइकसवार के साथ घुड़सवार बुरी तरह बीच सड़क गिर जाते हैं और घोड़ा भी इस टक्कर में सड़क पर पूरी तरह गिर जाता है...वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि टक्कर के अगले ही पल घोड़ा किसी तरह खुद को संभालते हुए खड़ा होता है और बीच सड़क से चला जाता है. वहीं दूसरी तरफ बाइकसवार और घुड़सवार दोनों ही वैसे के वैसे ही रास्ते में घायल पड़े रहते हैं. जाहिर सी बात है, इस एक्सीडेंट में दोनों को काफी चोटें आई होंगी. बाद में आस-पास के लोगों को उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: प्रोफेसर ने छात्र को भरी क्लास में दी गालियां...Video वायरल होने के बाद कान पकड़कर ऐसे माफी मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget