एक्सप्लोरर

भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी

Viral Video: करिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेन सफर के कई वीडियो शेयर किए हैं. पहले वीडियो में वह रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के बीच खड़ी नजर आ रही हैं.

विदेशी सैलानियों को हमेशा से ही भारतीय संस्कृति और यहां का सफर खूब आकर्षित करता है. इन दिनों लिथुआनिया की दो महिला पर्यटक करिशा (Karisha) और क्रिस्टीना (Kristina) भारत यात्रा पर हैं. दोनों ने भारत की खूबसूरती को देखने और यहां घूमने के लिए अपनी नौकरियां तक छोड़ दी हैं. दिल्ली, आगरा के बाद जब दोनों जम्मू-कश्मीर जाने के लिए पहली बार भारत की हाई-स्पीड 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में सवार हुईं, तो उनका अनुभव बेहद खास रहा.

सोशल मीडिया पर अपने सफर का वीडियो शेयर करते हुए करिशा ने इस यात्रा को 'एक-एक पैसा वसूल' बताया है, हालांकि स्टेशन की भीड़ देखकर उन्हें फिल्म 'द हंगर गेम्स' की याद आ गई.

सामान रखने की होड़ को बताया 'द हंगर गेम्स'

करिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेन सफर के कई वीडियो शेयर किए हैं. पहले वीडियो में वह रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के बीच खड़ी नजर आ रही हैं. ट्रेन में चढ़ने और सामान रखने के लिए मची आपाधापी का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ट्रेन में लोगों को अपने सामान के लिए जगह खोजते देखना बिल्कुल 'द हंगर गेम्स' फिल्म जैसा लग रहा था. हमें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी." हालांकि, शुरुआत की इस अफरा-तफरी के बाद 10 घंटे का सफर बेहद आरामदायक रहा और उन्होंने माना कि वंदे भारत का फर्स्ट एसी का टिकट वाकई में लाजवाब है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by solo backpacker | budget travel | group trips (@karisha.vlogs)

सुरक्षा और आराम में नंबर-वन: बोलीं- नॉन-एसी से कहीं बेहतर है वंदे भारत

दूसरे वीडियो में करिशा ने भारत की नॉर्मल और एसी ट्रेनों के फर्क को समझाया. उन्होंने बताया कि नॉन-एसी और एसी ट्रेन के किराये में मामूली (लगभग 3 यूरो यानी 250-300 रुपये) का ही अंतर होता है. उन्होंने कहा, "अगर मुझे दोबारा चुनना पड़े, तो मैं कभी नॉन-एसी में सफर नहीं करूंगी. वंदे भारत ट्रेन बहुत ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक महसूस होती है." उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

ट्रेन के टॉयलेट को देखकर हुईं हैरान: साफ-सफाई की तारीफ, पर बदबू की शिकायत

अपने एक दूसरे वीडियो में इस विदेशी यूट्यूबर ने वंदे भारत के बाथरूम का नजारा भी दिखाया. उन्होंने कहा कि टॉयलेट काफी साफ-सुथरा था, लेकिन फिर भी वहां से हल्की बदबू आ रही थी. इसके अलावा वह टॉयलेट के डिजाइन को देखकर थोड़ी हैरान हुईं और हंसते हुए बोलीं कि यहां बेसिन टॉयलेट की सीट से भी बड़ा लग रहा है. फिलहाल दोनों सहेलियां एक महीने के भारत दौरे पर हैं और उनका यह देसी ट्रेन का सफर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget