एक्सप्लोरर

प्रोफेसर ने छात्र को भरी क्लास में दी गालियां...Video वायरल होने के बाद कान पकड़कर ऐसे माफी मांगी

Professor Viral Video: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने एक छात्र को क्लास में गंदी-गंदी गाली देकर डांटा. वीडियो वायरल होने के बाद सबसे माफी मांगी. दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Allahabad University Viral Video:  केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर, भरी कक्षा में एक छात्र को डांट रहा है...वो भी कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके,. जब प्रोफेसर ऐसा कर रहा था तो क्लास में मौजूद किसी स्टूडेंट ने उनका चुपके से वीडियो बना लिया और ऑनलाइन अपलोड कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) के छात्रों ने आपत्ति इस बात पर भी जताई कि जब प्रोफेसर, छात्र को अभद्र भाषा का प्रयोग करके डांट रहे थे तो उस समय वहां क्लास में लड़कियां भी मौजूद थी और प्रोफेसर ने इस मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा. प्रोफेसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में भी काफी आक्रोश दिखा और उन्होंने ऐसे शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग तक कर डाली है. 
(Disclaimer: वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है)

ये देखिए वीडियो:

प्रोफेसर ने मांगी माफी

प्रोफेसर का ये वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जामकारी मिलते ही प्रोफेसर से जवाब तलब किया, जिसके बाद प्रोफेसर ने बिना किसी शर्त के सबके सामने कान पकड़कर माफी मांगी. छात्र को गाली दे रहे प्रोफेसर का नाम अरुण कुमार गर्ग है जो मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में कार्यरत हैं.

ऑनलाइन वीडियो वायरल होने के बाद छात्र छात्राओं से माफी मांगते प्रोफेसर:

वीडियो से मिलता है सबक

भरी कक्षा में छात्र को गाली देते इस प्रोफेसर के वीडियो (Professor Video) ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया और इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं. वहीं पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय का जब ऐसा कोई वीडियो सामने आता है तो ये इसकी छवि धूमिल करने का ही काम करता है...जबकि हर साल यहां के छात्रों का परचम कई प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में लहराता है. ऐसे में किसी भी संस्थान के प्रोफेसर, छात्र छात्राओं और स्टाफ को संयम बनाकर हर मसले का हल निकालने की आवश्यकता होती है. इस पूरी घटना में ये बात भी गौर करने वाली है कि इस प्रोफेसर ने बिना देरी किए अपनी गलती मानते हुए सबसे माफी मांग ली है.

ये भी पढ़ें: वाह! इंडियन बंदे के साथ काम करता था विदेशी... 3 महीने में ही खैनी खाना सीख गया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget