एक्सप्लोरर

Viral Video: खतरों के खिलाड़ी! ट्रेन की कपलिंग पर किया सफर, यूजर्स बोले- बिहार इज नॉट फॉर बिगनर्स

Viral Video: एक ट्रेन जो दरभंगा से अमृतसर जा रही है यात्रियों से खचाखच भरी हुई है. भीड़ इतनी है कि ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं है.

Trending Video: भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. हर रोज करोड़ों लोग भारतीय रेल में सफर करते हैं. रेल में सफर करते हुए आपने भी कई तरह के अनुभव पाए होंगे. खास कर नॉर्थ की तरफ जाने वाली ट्रेनों के तो अनुभव वैसे भी बहुत खास होते हैं. आपने ट्रेन में जनरल कोच का अनुभव भी कभी ना कभी किया ही होगा. आमतौर पर ट्रेन के जनरल कोच यात्री भीड़ से खचाखच भरे हुए होते हैं, ऐसे में लोग इनमें जगह नहीं मिलने के कारण कई बार अपनी जान तक को दाव पर लगा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो दरभंगा से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन का वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

कपलिंग पर लटक गए यात्री

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन जो दरभंगा से अमृतसर जा रही है यात्रियों से खचाखच भरी हुई है. भीड़ इतनी है कि ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं है. ऐसे में कुछ लोग ट्रेन में सवार होने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब वो ट्रेन के गेट से सवार होने में कामयाब नहीं हो पाते तो वो ट्रेन की कपलिंग वाली जगह जहां पर एक डिब्बा दूसरे डिब्बे को जोड़ता है वहां से घुसने की कोशिश करते हैं. इतने में ट्रेन भी चल पड़ती है और यात्री कपलिंग पर ही लटकते रह जाते हैं. इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स उन्हें अंदर जाने को बोलता है, और कहता है कि मर जाओगे कृपया अंदर चले जाओ. इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन के गार्ड के कोच में भी चढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन छोड़ चुकी होती है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VishaL (@mr.vishal_sharma_)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को mr.vishal_sharma_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं 17 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भारतीय रेल अब बांग्लादेश की रेल बनती जा रही है. एक और यूजर ने लिखा...जो ट्रेन चल रही है उनकी सुध लो सरकार, वंदे भारत बाद में चल जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बिहारी लोगों का कोई तोड़ नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शर्मनाक! बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिखी महिला, यूजर्स बोले- शर्म है तुम्हारे मां होने पर

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shikanji Viral Video: गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
गजब मिलावट है... टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया... शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो
Viral Video: लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Pune Cab Viral Video: कैब में बैठीं महिलाओं से ड्राइवर बोला- दोस्त को भी बैठा लो, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
कैब में बैठीं महिलाओं से ड्राइवर बोला- दोस्त को भी बैठा लो, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
Russell Viper Snake Rescue Viral Video: झाड़ियों के बीच चुपचाप छिपा बैठा था खूंखार रसेल वाइपर, देखें स्नेक रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो
झाड़ियों के बीच चुपचाप छिपा बैठा था खूंखार रसेल वाइपर, देखें स्नेक रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget