एक्सप्लोरर

Viral Video: शर्मनाक! बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिखी महिला, यूजर्स बोले- शर्म है तुम्हारे मां होने पर

Viral Video: एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिख रही है. जब महिला कैमरे की तरफ मुंह घुमाती है तो उसके हाथ में सिगरेट और मुंह से धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है.

Trending Video: सोशल मीडिया का जमाना है और हम सब इसी जमाने में जी रहे हैं. छोटी-छोटी से लेकर बड़ी-बड़ी चीज तो भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते. रील बनाने के चक्कर में लोग इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें मालूम भी नहीं होता कि वे अपने साथ साथ दूसरे की जान भी मुसीबत में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला गोद में बच्चे को लेकर एक गाने पर रील बना रही है. हैरानी की बात यह है कि महिला रील बनाते हुए बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिखाई दे रही है. महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

धुएं पर बच्चे के रिएक्शन से भी नहीं पड़ा फर्क

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती दिख रही है. वीडियो की शुरुआत में महिला का मुंह कैमरे की तरफ नहीं होता है. इसके बाद जब महिला कैमरे की तरफ मुंह घुमाती है तो उसके हाथ में सिगरेट और मुंह से धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है. हालांकि गोद में जो बच्चा है, वह धुएं से परेशान भी दिखता है और बाद में वह खांसता हुआ भी दिखाई देता है. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स महिला को जमकर लताड़ लगा रहे हैं. इस तरह से बच्चे को गोद में लेकर स्मोकिंग करना बच्चे की सेहत और खुद की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

देखें वीडियो

वीडियो को @DeepikaBhardwaj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 10 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे तो आश्चर्य होता है कि इनके घरवाले और रिश्तेदार क्या जंगल में रहते हैं. इन्हें ऐसा करते हुए वे लोग देखते नहीं हैं. एक और यूजर ने लिखा...बच्चे धुएं से खांस रहा है, लेकिन निर्दयी औरत को फर्क नहीं पड़ रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब काम करने के लिए ही मोबाइल खरीदा है क्या? तुम्हारे मां बाप या पति कोई कुछ कहता भी है या नहीं. कई यूजर्स ने तो महिला को मां होने पर शर्म करने की लानत तक दे दी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इस गांव में 80 से ज्यादा हाथी, इनके लिए अस्पताल से लेकर स्वीमिंग पूल तक की सुविधा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget