एक्सप्लोरर

मीमर्स के लिए वरदान बनकर पैदा हुआ थाईलैंड का ये बेबी हिप्पो, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Viral News: कुत्ते बिल्ली और घरेलू जानवरों का सोशल मीडिया पर अक्सर बोलबाला रहता है, लेकिन कोई दरियाई घोड़ा पहली बार लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. ये रहा कारण.

Trending Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक हिप्पो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जिसे लेकर काफी सारी चर्चाएं इन दिनों देखने को मिल रही है. इंटरनेट पर इस दरियाई घोड़े के बच्चे की तस्वीरें भी खूब वायरल हैं. लोग इस बेबी हिप्पो को सोशल मीडिया स्टार कहकर पुकार रहे हैं. इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. आपने इंसानी बच्चों को सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखा होगा. कुत्ते बिल्ली और घरेलू जानवरों का सोशल मीडिया पर अक्सर बोलबाला रहता है, लेकिन कोई दरियाई घोड़ा पहली बार लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

इंटरनेट पर क्यों वायरल बेबी हिप्पो को विजिटर्स से है खतरा!

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस बेबी हिप्पो का नाम मूडेंग है और यह एक फीमेल बेबी है. इसे थाईलैंड के एक चिड़िया घर में अपनी मां के साथ रखा गया है. हाल ही में बेबी हिप्पो की बढ़ती लोकप्रियता के कारण चिड़ियाघर प्रशासन ने बेबी हिप्पो को कड़ी सुरक्षा में रखने का फैसला किया है. क्योंकि बेबी हिप्पो को कुछ विजिटर से खतरा पैदा हो गया है. दरअसल, बेबी हिप्पो को देखने आने वाले लोग उसे अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उस पर सामान तक फैंक रहे हैं. जिससे कई बार बेबी हिप्पो को चोट तक लग गई है. थाईलैंड की इस दो महीने की बेबी हिप्पो को सोशल मीडिया पर फेमस होने की कीमत चोट खाकर चुकानी पड़ रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Treecard (@treecard)

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोई नहीं पहुंचेगा दिल्ली! इंडिगो की फ्लाइट में रोडवेज बस जैसा हंगामा, चुप कराते रह गए अटेंडेंट

क्यों इतनी ज्यादा वायरल है बेबी हिप्पो

आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलिब्रिटी बेबी हिप्पो को लोग चोट पहुंचाने चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं. इसे थाईलैंड के खाओ खियो ओपन जू में रखा गया है, जहां उसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में विजिटर आ रहे हैं. चिड़ियाघर संचालक अथापोन नुंडी ने द गार्जियन से कहा कि जिस वक्त मैंने मूडेंग को पैदा होते हुए देखा, मैंने उसे फेमस करने का इरादा कर लिया था. उसकी हर एक हरकत को जो वो करती है हम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं. देखते ही देखते मूडेंग की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम लगने लगा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह बेबी हिप्पो इतनी ज्यादा फेमस हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी के बाद अप्सरा जैसी दिखने लगी यह लड़की, खूबसूरती देख चौंधिया जाएंगी आंखें

चिड़ियाघर प्रशासन करेगा कानूनी कार्यवाही

आपको बता दें कि बेबी हिप्पो के इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जो बेबी हिप्पो को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन चिड़ियाघर में आकर उसे सामान फेंक कर चोट भी पहुंचाते हैं. जिसके चलते अब चिड़ियाघर प्रशासन ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: Video: नहीं देखी होगी बर्थडे पर ऐसी खौफनाक पार्टी, खतरनाक सांपों के बीच लेटकर मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
Skydiving Accident: प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
Video: धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget