एक्सप्लोरर

71 साल की उम्र में 11 गाड़ियों का लाइसेंस... 'बुलडोजर' अम्मा का इतना बड़ा है कारोबार

राधामणि अम्मा भारत की इकलौती ऐसी महिला हैं, जिनके पास 11 अलग-अलग तरह की गाड़ियों का लाइसेंस है. इन गाड़ियों में जेसीबी क्रेन सहित कई बड़ी गाड़ियां हैं.

कहते हैं 'एज इज जस्ट अ नंबर', इस कहावत को केरल की राधामणि अम्मा ने शब्द बा शब्द सार्थक किया है. राधामणि अम्मा की उम्र 71 साल से ज्यादा है और आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पास इस उम्र में 11 अलग-अलग कैटेगरी के गाड़ियों के ड्राइविंग लाइसेंस हैं. यह गाड़ियां भी कोई आम छोटी-मोटी गाड़ियां नहीं हैं. बल्कि इन 11 गाड़ियों में ट्रक, ट्रैक्टर, बड़े-बड़े ट्राले और यहां तक कि बुलडोजर और क्रेन भी शामिल है. इस उम्र में अम्मा बुलडोजर चलाती हैं... इसलिए कई लोग उन्हें बुलडोजर अम्मा या बुलडोजर वाली दादी भी कहते हैं.

इन गाड़ियों की मालकिन है राधामणि अम्मा

राधामणि अम्मा भारत की इकलौती ऐसी महिला हैं, जिनके पास 11 अलग-अलग तरह की गाड़ियों का लाइसेंस है. इन गाड़ियों में जेसीबी क्रेन सहित कई बड़ी गाड़ियां हैं. अम्मा के पास मोबाइल क्रेन, रफ ट्रेन क्रेन, अर्थ मूवर्स, फोर्क लिफ्ट, ट्रेलर जैसी गाड़ियों का भी लाइसेंस है. इसके साथ ही उनके पास टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर का लाइसेंस भी मौजूद है.

पहली बार कब मिला लाइसेंस

द हिंदू में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, राधामणि अम्मा को पहली बार साल 1988 में बस और लोरी के लिए लाइसेंस मिला. इसके बाद उन्होंने कई और गाड़ियों का लाइसेंस प्राप्त किया. आपको बता दें अम्मा के पति थोप्पुम्पडी एक ड्राइविंग मास्टर थे. वह अपना एक एम जेड नाम का ड्राइविंग स्कूल चलाते थे. इन्होंने ही अपनी पत्नी यानि राधामणि अम्मा को गाड़ियां चलाने के लिए इंस्पायर किया था. अम्मा की शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी. हालांकि, इनके पति का साल 2004 में निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने दो बेटों बहू और उनके बच्चों के साथ कोच्चि में रहती हैं.

चलाती हैं अपना ड्राइविंग इंस्टीट्यूट

अपने पति के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए राधामणि अम्मा भी अब अपना एक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट चलाती हैं. जहां वह लोगों को गाड़ियां चलाना सिखाती हैं. इस ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का उनको साल 1981 में लाइसेंस मिला था, जब उनकी उम्र महज 30 वर्ष थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि राधामणि अम्मा अभी भी अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं उन्होंने कलमस्सरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स में अपना एडमिशन कराया हुआ है.

ये भी पढ़ें: भारत के राजचिन्ह के नीचे हाथी, घोड़ा, बैल और शेर बने होते हैं, आज इनका मतलब जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब
ट्रेन लेट हुई तो लोको पायलट पर बरस गईं आंटी, फिर पायलट ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget