एक्सप्लोरर

Video: महज 50 रुपये में खाना दे रहा था ये दुकानदार, आनंद महिंद्रा ने किया ये कमेंट

27 अगस्त को देश के जाने माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के मुखिया आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स अपने ढाबे पर लोगों को केवल 50 रुपये में खाना खिला रहा है.

आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. देश में कोई भी अच्छा या अनोखा काम करता है, आनंद महिंद्रा उसकी तारीफ जरूर करते हैं. ऐसे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आनंद महिंद्रा ने भी अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स केवल 50 रुपये में लोगों को भरपेट खाना खिला रहा है. आइए आपको बताते हैं वीडियो में मौजूद इस 50 रुपये के खाने की खासियत.

50 रुपये में पेट भरकर खाना खिला रहा है शख्स

दरअसल, 27 अगस्त को देश के जाने माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के मुखिया आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शख्स अपने ढाबे पर लोगों को केवल 50 रुपये में लजीज खाना खिला रहा है. वीडियो की शुरुआत होती है एक फूड ब्लॉगर के यह कहने से कि अंकल मेरे पास तो केवल 50 रुपये का नोट बचा है. इसके बाद ढाबे वाला शख्स बोलता है कि 50 रुपये तो बहुत हैं इसमें तो हम आपका पेट भर देंगे. फिर शख्स अपने ढाबे की दिलखुश थाली फूड ब्लॉगर को खिलाता है जिसकी कीमत महज 50 रुपये होती है.

दाल मखनी से लेकर शाही पनीर और बटर नान है शामिल

ढाबे वाला शख्स थाली में सबसे पहले बटर और फ्रेश क्रीम में तर दाल मखनी डालता है, इसके बाद वो शाही पनीर की ग्रेवी डालकर उसमें पनीर के टुकड़े डालकर सर्व करता है.  इसके अलावा सलाद और रायता भी 50 रुपये की थाली में शामिल रहता है. यही नहीं, इस थाली में ग्राहक के लिए दो बड़े बड़े नान भी शामिल हैं जिस पर खूब सारा बटर लगाया हुआ है. थाली सजाने के बाद ढाबे वाला ऊपर से फ्रेश क्रीम की बौछार करता है जिसे देखकर फूड ब्लॉगर भी खुश हो जाता है.

हर शहर में हो ऐसा ढाबा, बोले यूजर्स

वीडियो को शेयर कर आनंद महिंद्रा ने लिखा...इस सज्जन को महंगाई पर मार करने वाला राजा घोषित कर देना चाहिए. वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जोमैटो इस शख्स का पता लगाओ. एक और यूजर ने लिखा...हर शहर में एक ऐसा होटल होना ही चाहिए जहां 50 रुपये के अंदर कोई भी अपना पेट भर ले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारत में टेस्ट और कलाकारों की कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: जयपुर पुलिस का फिल्मी स्टाइल! किडनैप हुए लड़के को हिमाचल के होटल में घुसकर दिया सरप्राइज, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget