एक्सप्लोरर

खौफ की हद पार! विशाल अजगर ने निगल लिया इंसान, पिता की चीखें सुनकर कांप उठे लोग – पेट चीरकर निकाली गई लाश

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अजगर का पेट फूला हुआ है मानों उसने किसी इंसान को निगला हो. वहीं पास में एक शख्स दहाड़े मारते हुए रो रहा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रूह कांप जाए. जंगल जैसी जगह पर एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा है और उसके ठीक बगल में एक शख्स सिर पीट-पीटकर रो रहा है. उस शख्स की हालत ऐसी है जैसे उसने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख झेला हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ है और दावा किया जा रहा है कि उस पेट के अंदर किसी इंसान की लाश है.

बताया जा रहा है कि जो शख्स बेसुध होकर बिलख रहा है, वो उसी इंसान का पिता है जिसे अजगर ने जिंदा निगल लिया. दृश्य इतना भयावह है कि जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं. अजगर बिल्कुल शांत पड़ा है और उसका पेट कुछ इस कदर उभरा हुआ है कि मानो अभी फट जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ̶G̶i̶r̶a̶w̶a̶d̶i__̶o̶f̶f̶i̶c̶ia̶l -गिरावड़ी (@girawadi__official)

अजगर को काटकर बाहर निकाला शव!

वीडियो के अगले हिस्से में लोगों का एक समूह आता है जो अजगर को मारने के बाद उसके पेट को चीरता है. कैमरा रिकॉर्ड कर रहा होता है और जैसे ही पेट फाड़ा जाता है, उसमें से एक अधमरी हालत में इंसान का शरीर बाहर निकाला जाता है. अफसोस की बात ये है कि जब तक उसे निकाला गया, बताया जा रहा है कि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस पूरी घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इंटरनेट पर हर कोई यही सवाल पूछ रहा है, आखिर ये कैसे हो गया? जंगलों में रहने वाले ऐसे जानवर इंसानों के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ̶G̶i̶r̶a̶w̶a̶d̶i__̶o̶f̶f̶i̶c̶ia̶l -गिरावड़ी (@girawadi__official)

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

कांप उठे यूजर्स

वीडियो को girawadi__official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बारिश के वक्त ऐसी जगहों पर जाते ही क्यों हो. एक और यूजर ने लिखा...अजगर ने कॉल करके तो बुलाया नहीं था, उसकी फितरत है, अजगर को क्यों मारा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....मेरी तो रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल
India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget