एक्सप्लोरर

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात

प्रशांत किशोर ने कहा सम्राट के बयान पर कहा कि सीएम हर पांच से दस दिन में हंसने का मौका देते हैं. सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो ऐसे बयान की उम्मीद की जा सकती है.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' संबंधी हालिया बयान पर तंज कसते हुए बुधवार (04 नवंबर, 2025) को कहा कि जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है.

प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में अपने बयानों पर लोगों को हंसने का मौका देते हैं. जब सातवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है तो इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है. मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में लोगों को हंसने का मौका देते हैं.

गौरतलब है कि सीएम सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं है. इस बयान के बाद राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.

निर्दलीय जीते दोनों एमएलसी की जा सकती है सदस्यता

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के संबंध में पूछे जाने पर किशोर ने कहा कि असंवैधानिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण दोनों की विधान परिषद सदस्यता रद्द की जा सकती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार भी उन्हें बचा नहीं पाएगी.

यह भी पढ़ें- CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

मधुबनी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. बता दें कि मधुबनी में बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. उन्होंने बताया कि जन सुराज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी और घटना के तथ्यों के आधार पर पार्टी विस्तृत कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget