एक्सप्लोरर

India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान बॉक्सिंग मुकाबले से पहले दुबई में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. स्टेज पर मौजूद बॉक्सरों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर अक्सर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिलता है. इस बार भी दुबई में होने वाली बॉक्सिंग फाइट से पहले कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले ही स्टेज पर विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

फेस-ऑफ के दौरान बढ़ा दोनों बॉक्सरों का विवाद

यह पूरा मामला दुबई में आयोजित फ्यूरी बाय द सी-MUKA बॉक्सिंग  इवेंट का बताया जा रहा है. यहां भारतीय इन्फ्लुएंसर-बॉक्सर मनीष शर्मा, जिन्हें  हाफ इंजीनियर के नाम से भी जाना जाता है, अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी रहीम परदेसी के साथ फेस-ऑफ के लिए स्टेज पर पहुंचे थे. दोनों को 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर बॉक्सिंग मुकाबले में आमने-सामने होना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान रहीम ने कथित तौर पर मनीष को अपनी बातों और इशारों से उकसाया. देखते ही देखते दोनों के बीच माहौल गर्म हो गया और मनीष ने रहीम को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया. यह सब वहां मौजूद लोगों के सामने हुआ.

यह भी पढ़ें :ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल 

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत संभाला मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ पड़ने के बाद दोनों बॉक्सर एक-दूसरे के सामने खड़े हैं. आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ जाते हैं. उन्होंने दोनों को अलग किया, ताकि विवाद और न बढ़े. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा टीम की वजह से मामला वहीं संभल गया. दरअसल, यह कार्यक्रम आने वाली फाइट के प्रचार के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन आमने-सामने की इस मुलाकात ने मुकाबले से पहले ही सुर्खियां बटोर लीं. अब 6 नवंबर को होने वाली फाइट को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

वायरल वीडियो पर यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं

मनीष शर्मा और रहीम परदेसी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग मनीष के इस कदम को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे मुकाबले से पहले का ड्रामा बता रहे हैं. वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे सर्जिकल स्ट्राइक तक कह दिया. कुछ यूजर्स का कहना है कि असली जवाब तो अब 6 नवंबर को रिंग में मिलेगा. फिलहाल इस वीडियो ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु की भागदौड़ छोड़ गोवा शिफ्ट हुआ कपल, खर्च सुन उड़े होश 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget