एक्सप्लोरर

ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के परिणामों ने एक नई दिशा की तरफ रुख करने का फैसला सुनाया है. अब देखना है कि डोनाल्ड ट्रंप की इस हार का असर, अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों पर किस तरह के बदलाव लेकर आएगी.

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों में प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब इन नतीजों के बाद भारत की ओर सभी की निगाहें हैं. डोनाल्ड ट्रंप की हार का असर भारत के साथ रिश्तों पर क्या पड़ सकता है? इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में दोनों देशों के बीच अब रक्षा सहयोग और कूटनीति के मोर्चे पर कई नए समीकरण बन सकते हैं. 

ट्रंप से इतर भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी हिमायती रही है. ट्रंप की ताकत घटने से डील की शर्तें भी बदल सकती है, या फिर इन्हें नए सिरे से तय किया जा सकता है. ट्रंप भारत को पहले भी भारी टैरिफ की धमकी देते रहे हैं, लेकिन अब संसद में बहुमत न होने से मनमानी पर लगाम लग सकती है.

भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए ट्रंप ने H-1B वीजा के नियम काफी सख्त करने की फिराक में हैं, लेकिन अब डेमोक्रेट्स इसका विरोध कर सकते हैं. 

चीन के मुद्दे पर भारत-अमेरिका की सोच एक जैसी है. क्वाड हो या रक्षा समझौते, दोनों पक्ष भारत के साथ रिश्तों को अहम मानते हैं. इसलिए बड़े बदलाव की उम्मीद कम है. ईरान युद्ध से तेल की कीमतों में उथल-पुथल है. युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ने से भारत को राहत मिल सकती है. रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी प्रेशर भी घट सकता है. 

क्या रहे चुनाव के नतीजे?

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 54 सीटो पर जीत/बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के खाते में 44 सीटे आई हैं. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 435 सीटों की बात करें तो, डेमोक्रेटिक पार्टी ने 231 सीटें जीतकर बहुमत का जादुई आंकड़ा आसानी से पार कर लिया, और रिपब्लिकन पार्टी को पछाड़ दिया.

अमेरिकी संसद के नियमों के तहत इस मिडटर्म चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर पदों के लिए मतदान हुआ था. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के दो साल के कामकाज पर जनता का सीधा फैसला माना जा रहा था, जो उनके खिलाफ गया है.

ट्रंप की हार के तीन बड़ी वजहें? 

एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्रंप की इस हार की तीन बड़ी वजहें रही है. पहली वजह, खस्ताहाल अर्थव्यवस्था. ट्रंप के तमाम दावों के बावजूद महंगाई ने आम अमेरिकी की कमर तोड़ दी. पेट्रोल, राशन और मकानों के किराए महंगे हुए, लेकिन राहत नहीं मिली. इसका नतीजा जनता की नाराजगी वोटों में बदल गई.

दूसरी वजह ईरान युद्ध फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद देश में युद्ध के खिलाफ गुस्सा बढ़ा. महंगाई और युद्ध के खर्च से परेशान जनता ने ट्रंप की विदेश नीति को भी नकार दिया.

तीसरी वजह इमिग्रेशन और रोजगार, ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीतियों ने लातिनी वोटरों को नाराज किया. वहीं AI के दौर में नौकरियों पर मंडराते खतरे ने युवाओं की चिंता बढ़ा दी. साफ है, 2027 में ट्रंप की चुनौतियां और बढ़ेंगी, क्योंकि नई संसद में अब विपक्ष का दबदबा होगा.

सिख-मुस्लिम सीनेटर्स ने चुनाव जीतकर की संसद में एंट्री

पहली बार ऐसा है, जब अमेरिका के मिड टर्म चुनावों में कई नए उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. कांग्रेस, सीनेट और गवर्नर पदों पर कई ऐसे चेहरे चुने गए हैं, जिन्होंने अमेरिकी राजनीति में पहली बार नया रिकॉर्ड बनाया. 

जॉर्जिया को रिपब्लिकन गढ़ माना जाता है, लेकिन कीशा लांस बॉटम्स ने यहां बड़ा उलटफेर किया. वो अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर और जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर बनने जा रही हैं. मिनेसोटा की पांचवीं सीट से इल्हान उमर ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की. ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं के निशाने पर रहने के बावजूद उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा.

मिशिगन से सीनेट चुनाव जीतकर अब्दुल अल-सैयद, अमेरिकी इतिहास के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने जा रहे हैं. न्यू हैम्पशायर से जीतकर क्रिस पप्पास, अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष बन गए हैं. ज्योत सिंह ने जॉर्जिया जनरल असेंबली जीतकर, पहले सिख अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी सदस्य बनने का इतिहास रचा. न्यू जर्सी से जीतकर एडम हमावी राज्य के पहले मुस्लिम अमेरिकी कांग्रेस सदस्य बन गए हैं.

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget