एक्सप्लोरर

फर्स्ट एसी से उड़ाए महिला के ढाई लाख के गहने, रोते रोते हुआ बुरा हाल

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता रेलवे की ढुलमुल सुरक्षा व्यवस्था पर अपना गुस्सा और दर्द बयां करती नजर आ रही हैं.

भारतीय रेलवे के सबसे महंगे और सुरक्षित माने जाने वाले 'फर्स्ट एसी' (First AC) कोच में एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है. ट्रेन नंबर 15726 (सिलचर - ओखा एक्सप्रेस) के फर्स्ट एसी कूपे (Coupe) में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बड़ी चोरी की वारदात हो गई. पीड़िता के मुताबिक, चोरों ने उनके कूपे से 2.5 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 25,000 रुपये नकद पार कर दिए.

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता रेलवे की ढुलमुल सुरक्षा व्यवस्था पर अपना गुस्सा और दर्द बयां करती नजर आ रही हैं.

"4 बार अलार्म चैन खींची, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया!"

पीड़ित महिला ने वीडियो में रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें चोरी का अहसास हुआ, उन्होंने ट्रेन रोकने और सहायता के लिए 4 बार इमरजेंसी अलार्म चैन खींची.

लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बार चैन खींचने के बावजूद न तो कोई आरपीएफ (RPF) का जवान मौके पर पहुंचा और न ही किसी रेलवे स्टाफ ने उनकी मदद की. ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ती रही और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई.

'जब 1st AC में ही पैसेंजर सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी किसकी?'

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फर्स्ट एसी का किराया सबसे ज्यादा होता है और यात्रियों को उम्मीद होती है कि यहां प्राइवेसी के साथ-साथ पुख्ता सुरक्षा मिलेगी. लेकिन इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि वीआईपी कोच भी अब चोरों की पहुंच से दूर नहीं हैं.

घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि रात के समय ट्रेन और स्टेशनों पर गश्त करने वाली सुरक्षा टीमें उस वक्त कहां थीं?

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भड़के लोग: 'रेलवे का VIP डब्बा भी राम भरोसे!'

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स रेलवे की व्यवस्था और आरपीएफ की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं...

"जब फर्स्ट एसी कूपे में यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों का क्या हाल होता होगा?"*
"4 बार चैन खींचने के बाद भी आरपीएफ का न आना सीधे तौर पर सुरक्षा में बड़ी चूक है."
"रेलवे किराया बढ़ा रहा है, लेकिन यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा आज भी शून्य है!"

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
नागालैंड की नन्हीं परी की आवाज में सुनिए राष्ट्रगान, वीडियो ने जीता दिल
1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
1 लाख से ज्यादा बोतलों का ढेर, लद्दाख में लोगों की लापरवाही ने घोंटा दम
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
डिलीवरी के दौरान सिलेंडर ने दीयों से पकड़ी आग, धमाके का वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget