एक्सप्लोरर

बारिश तो होती रहेगी, खाना नहीं रुकना चाहिए! शादी में पानी के बीच बैठकर मटन कोरमा खाता दिखा शख्स

Viral Video: पूरी पंगत में भगदड़ मची है, दूल्हा खुद फोटोग्राफर को बचा रहा है, लेकिन इस एक बंदे के लिए जैसे पूरी दुनिया थाली की रोटी और मटन कोरमे में सिमट गई हो.

Trending Video: सोचिए, आसमान से मूसलधार बारिश गिर रही हो, शादी का पंडाल पानी से सराबोर हो चुका हो, कुर्सियां तैरने लगी हों और लोगों की प्लेटों में सब्जी से ज्यादा पानी भर चुका हो. ऐसे हालात में आम इंसान या तो छाता ढूंढता या पंडाल से जान बचाकर भाग लेता. लेकिन नहीं साहब, ये कहानी एक ऐसे वीरभोजी की है, जो अपनी थाली पर ऐसा अडिग बैठा है जैसे अर्जुन ने मछली की आंख पर ध्यान साधा था. पूरी पंगत में भगदड़ मची है, दूल्हा खुद फोटोग्राफर को बचा रहा है, लेकिन इस एक बंदे के लिए जैसे पूरी दुनिया थाली की रोटी और मटन कोरमे में सिमट गई हो.

भरी बारिश और पानी में शादी की पंगत में खाता दिखा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के एक पंडाल का नजारा दिखाई देता है, जो किसी डूबते टाइटैनिक से कम नहीं लगता. बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि टेबलों पर पानी झील की तरह जम गया है. पर वहां बीचोंबीच बैठा एक शख्स है, जो न बारिश देख रहा है न पंगत की अफरा-तफरी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Irfan Shaikh (@irfan__shaikh_143)

गुलाब जामुन की तरह फूली रोटियां

वो बस रोटी को पकड़ रहा है, उसे थोड़ी निचोड़ रहा है और सब्जी के कटोरे में डुबोकर निगल जा रहा है. इतना ही नहीं, उसकी थाली में रोटियां गुलाब जामुन की तरह फूल चुकी हैं, पानी में गलकर पूरी तरह से बेकसूर बन चुकी हैं. लेकिन उसके चेहरे पर संतोष का भाव ऐसा है जैसे पांच सितारा होटल में बैठा हो. सब्जी में जब पानी गिर रहा है तो वो उसे आशीर्वाद की तरह स्वीकार कर रहा है. पूरा टेबल बारिश से लबालब है, प्लेटें बहने को तैयार हैं, लेकिन भाई की भूख और हिम्मत टस से मस नहीं हो रही.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स इसलिए कर रहे तारीफ

वीडियो को irfan__shaikh_143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....वो भूखा नहीं है, वो किसी बेटी के बाप का दिल रख रहा है. एक और यूजर ने लिखा...इसे कहते हैं जन्मों जन्मों का भूखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुछ भी हो, भूख पहले है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget