एक्सप्लोरर

कुछ ही सेकेंड में तीन देशों में घूम सकते हैं आप, इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे

Viral News: बासेल, स्विटजरलैंड का एक शहर है जो आपको अनोखा यात्रा अनुभव का एहसास कराता है. आप इस शहर में जाने के बाद तीन देश सिर्फ 10 सेकंड में घूम सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Trending News: लोगों को एक शहर घूमने में करीब 1 हफ्ता तक लग जाता है. ऐसे में कोई आपसे ये कहे कि आप एक साथ 3 देश घूम सकते हैं वो भी सिर्फ 10 सेकंड में, तो आपके कान खड़े हो जाएंगे और आपका दिमाग सोचने की गहराईयों में गुम हो जाएगा. कहीं न कहीं आपको यह बात झूठ लगेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल संभव है अगर आप स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में चले जाते हैं तो.

मात्र 10 सेकंड में करें 3 देशों की यात्रा

स्विट्जरलैंड का बासेल एक अनोखा शहर है, क्योंकि यह स्विस, फ्रांसीसी और जर्मन सीमाओं के जंक्शन पर बसा है, और इसके उपनगर फ्रांस और जर्मनी दोनों तक फैले हुए हैं. ट्रैवल इन्फ्लुएंसर @emsbudgettravel ने इस साल की शुरुआत में बेसल की यात्रा की और हाल ही में एक TikTok वीडियो में अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि यहां एक ट्राई पॉइंट है जहाँ ये तीनों सीमाएँ एक दूसरे को काटती हैं, जिससे आप लगभग 10 सेकंड के भीतर तीनों देशों की यात्रा कर सकते हैं.

महंगा देश लेकिन खर्च सिर्फ 15 हजार रुपये

एम ने कहा कि बेसल पड़ोसी शहरों और स्थानों की यात्रा के लिए एक बेहतरीन जंक्शन के रूप में भी काम करता है. इसके अलावा, दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक के रूप में स्विटजरलैंड की पहचान होने के बावजूद , वह बजट में बेसल की यात्रा करने में सफल रहीं. एम ने चार दिनों में उड़ान, रहना, खाना, घूमना और दूसरे खर्चों पर केवल £149 ( 15,926 रुपये) खर्च किए. ट्रेवल इंफ्लूएंसर के मुताबिक बेसल शहर अपनी ज्योग्राफिकल यूनीकनेस के अलावा स्विस कल्चर के लिए भी फेमस है. यहां का ओल्ड टाउन, कोबल स्टोन स्ट्रीट और कार्निवल पूरी दुनिया में फेमस है. कार्निवल यहां हर साल मार्च या फिर अप्रैल में आयोजित किया जाता है.

नदी में तैरकर काम पर जाते हैं लोग

इसके अलावा, बासेल के लोग अक्सर राइन नदी के रास्ते काम पर या शहर के आसपास जाते हैं. अच्छे मौसम में, अक्सर स्थानीय लोगों को नदी में तैरते हुए देखा जा सकता है. जो लोग इस तरह की यात्रा करना चाहते हैं और इसे अपनाना चाहते हैं, उनके लिए विशेष वाटरप्रूफ बैग उपलब्ध हैं. आप भी बेसल शहर जाकर अपने दोस्तों और परिवार को यह बता सकते हैं कि आप तीन देशों की यात्रा करके आए हैं.

यह भी पढ़ें: Video: जंगल सफारी में घूम रहे टूरिस्ट ने कर दी शेर को उंगली करने की हिम्मत, फिर हुआ ये..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन
फैक्टरी में ऐसे बनते हैं आपके टेस्टी नूडल्स, वीडियो देख आएगी घिन
Viral Video: दिल जला मजदूर, नुसरत के गाने सुनते हुए मजदूरी करते दिखे चाचा
दिल जला मजदूर, नुसरत के गाने सुनते हुए मजदूरी करते दिखे चाचा
Video: मछुआरे के चेहरे से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में छूट गए पसीने
मछुआरे के चेहरे से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में छूट गए पसीने
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget