एक्सप्लोरर

YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ से पार, कंपनी ने दिया तोहफा, लॉन्च किया सस्ता प्लान

YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ को पार कर गई है. पिछले साल जनवरी में यह संख्या 10 करोड़ से पार हुई है. अब कंपनी ने एक नया सस्ता प्लान भी लॉन्च किया है.

YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ से पार पहुंच गई है. कंपनी ने 5 मार्च को इसका ऐलान करते हुए बताया कि इसमें ट्रायल वाले सब्सक्राइबर्स भी शामिल है. पिछले साल जनवरी में पहली बार कंपनी के पेड सब्सक्राइर्स की संख्या 10 करोड़ से पार हुई थी. सब्सक्राइबर्स की संख्या में और तेजी लाने के लिए कंपनी ने एक नए सस्ते प्लान का भी ऐलान किया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सस्ते प्लान में नहीं दिखेंगे विज्ञापन

YouTube ने अमेरिका में Premium Lite नाम से एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 7.99 डॉलर (लगभग 695 रुपये) रखी गई है. यह प्लान यूजर को बिना किसी विज्ञापन के अधिकतर वीडियो देखने की सुविधा देता है. यूट्यूब प्रीमियम में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर जैक ग्रीनबर्ग ने बताया, "यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम की लॉन्चिंग से हम सब्सक्राइबर्स को उनकी पसंद के कंटेट को देखने के अलग-अलग तरीके मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं. प्रीमियम लाइट उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है."

अन्य देशों में भी लॉन्च होगा प्रीमियम लाइट

कंपनी के मुताबिक, एक बार लाइट का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अधिकतर लोग प्रीमियम प्लान की तरफ जाते हैं, जबकि प्रीमियम सब्सक्राइबर्स लाइट प्लान की तरफ कम आते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में थाईलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में प्रीमियम लाइट को लॉन्च किया जाएगा. साल के आखिर तक यूट्यूब दुनिया के अन्य देशों में भी यह प्लान लॉन्च कर सकती है. बता दें कि गूगल पिछले काफी समय विज्ञापनों के अलावा दूसरे तरीकों से भी यूट्यूब की कमाई बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

सब्सक्रिप्शन-बेस्ड कंटेट की तरफ ज्यादा ध्यान देगी यूट्यूब

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यूट्यूब अब सब्सक्रिप्शन-बेस्ड कंटेट की तरफ ज्यादा ध्यान लगाएगी. नेटफ्लिक्स और अमेजन की तरह यहां भी थर्ड-पार्टी कंटेट इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसके चलते पूरे प्लेटफॉर्म के लेआउट को भी रीडिजाइन करने की योजना बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

चीन के स्कूली छात्र ने किया कमाल! घर पर ही बना दिया Foldable Smartphone, लोग हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget