एक्सप्लोरर

चीन के स्कूली छात्र ने किया कमाल! घर पर ही बना दिया Foldable Smartphone, लोग हैरान

चीन में एक स्कूली छात्र ने कमाल करते हुए घर पर ही फोल्डेबल फोन बना दिया. 3D प्रिंटर से बना यह फोन अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन कई फंक्शन को सपोर्ट कर रहा है.

चीन में एक स्कूली छात्र ने कमाल करते हुए घर पर ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बना दिया है. उनका यह कारनामा सुनकर लोग हैरान रह गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. हुबेई के यिचांग में यिलिंग हाई स्कूल में पढ़ने वाले Lan Bowen ने 3D प्रिंटर की मदद से यह फोन तैयार किया है. उन्होंने बताया कि बाजार में कई अंदर की तरफ फोल्ड होने वाले वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल मॉडल मौजूद हैं, लेकिन ऐसा कोई वर्टिकल फोल्डेबल फोन मौजूद नहीं है, जिसे फोल्ड करने के बाद उसकी स्क्रीन बाहर की तरफ दिखे. इससे उन्हें अपना नया वर्टिकल फोल्डेबल फोन बनाने का आइडिया आया.

3D प्रिंटर से तैयार किया फ्रेम

Bowen के चीनी सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए थे. उनका पहला वीडियो 16 फरवरी को सामने आया. इसमें उन्हें 16mm थिकनेस वाला फोल्डेबल फोन बनाते हुए दिखाया गया था. उन्होंने करीब 24,000 रुपये की कीमत में खरीदे 3D प्रिंटर का यूज करते हुए इसका फ्रेम तैयार किया था. इसके बाकी कंपोनेट उन्होंने परिवार के पुराने फोन्स से निकाले और कुछ मैटेरियल ऑनलाइन ऑर्डर किया था. उन्होंने बताया कि फोन बनाते समय उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती टचस्क्रीन को फंक्शनल बनाना था.

डिजाइन में किए गए कई बदलाव

Bowen ने कहा कि फोन के अनफोल्ड होने पर टचस्क्रीन काम नहीं कर रही थी. इस पर उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार फोन का डिजाइन चेंज करना पड़ा. इसे फंक्शनल बनाने के लिए इस पर खूब टेस्ट किए गए. टचस्क्रीन को फंक्शनल बनाने से पहले उन्होंने टेस्टिंग के दौरान कई स्क्रीन को खराब कर दिया था. Bowen ने आगे बताया कि उनका मॉडल अभी तक बिल्कुल शुरुआती स्टेज में है और इसमें अभी कई कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना बाकी है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि यह एक सामान्य मोबाइल फोन वाले सारे फंक्शन को सपोर्ट कर रहा है.

Vivo भी हुई दीवानी

Bowen के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. चीनी सोशल मीडिया पर लोग उनके इस हुनर को देखकर हैरान है. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo भी उनसे इम्प्रैस हुए बिना नहीं रह सकी. कंपनी ने उनके एक वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा यह शानदार काम है. कंपनी को आपसे ऐसे ही और शानदार काम की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Apple ने नए Mac Studios को किया लॉन्च, M4 Max और M3 Ultra चिपसेट से है लैस, मिलेगी कमाल की परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget