एक्सप्लोरर

हर साल सितंबर में ही क्यों नई iPhone सीरीज लॉन्च करती है Apple? 1-2 नहीं, इसके पीछे हैं कई कारण, जानिए

Apple iPhone 17 series launch इवेंट में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐप्पल हर साल सितंबर में ही लॉन्च इवेंट क्यों करती है.

Apple iPhone 17 Series का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. 9 सितंबर को कंपनी इस सीरीज के साथ एयरपॉड्स और वॉचेज समेत कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा देगी. हर साल की तरह इस साल भी ऐप्पल ने यह इवेंट सितंबर में आयोजित किया है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ सकते हैं कि हर साल ऐप्पल सितंबर में ही अपना यह इवेंट आयोजित क्यों करती है. आइए इसके पीछे के कारण जानते हैं. 

होलीडेज सेल

सितंबर में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर ऐप्पल अपने ग्राहकों के सामने नई पसंद रख देती है. साल की चौथी तिमाही में थैंक्सगिविंग, ब्लैक फ्राइडे, क्रिसमस और भारत में दिवाली समेत कई बड़े त्योहार आते हैं. इस मौके पर कंपनी की सेल में उछाल आता है. इसके अलावा अमेरिका में यह बैक-टू-स्कूल सीजन होता है. ऐसे में लोग वहां पर एकेडमिक ईयर की शुरुआत में नए डिवाइस खरीदना पसंद करते हैं. 

ऐप्पल का फिस्कल कैलेंडर

ऐप्पल का फिस्कल ईयर सितंबर में पूरा होता है. इसलिए कंपनी नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है, जिससे उसे साल के अंत में बिक्री में उछाल देखने को मिलता है. इससे नए फिस्कल ईयर की शुरुआत से ही निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बढ़ जाता है. 

मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन

ऐप्पल हर साल जून-अगस्त के बीच में आईफोन का मास प्रोडक्शन शुरू करती है, जो सितंबर तक आते-आते अपने चरम पर पहुंच जाता है. इसलिए सितंबर में लॉन्चिंग के समय तक दुनियाभर में कंपनी की इन्वेंट्री स्टेबल हो जाती है और सप्लाई की दिक्कत नहीं रहती.

iOS रिलीज साइकिल

ऐप्पल हर साल आईफोन सीरीज के लगभग साथ ही नया iOS वर्जन लॉन्च करती है. दरअसल, जून में होने वाले कंपनी के WWDC इवेंट के बाद डेवलपर्स को सितंबर तक ऐप्स डेवलेप और टेस्ट करने के लिए समय मिल जाता है. 

ट्रेडिशन

2012 में आईफोन 5 की लॉन्चिंग के समय से ही ऐप्पल हमेशा सितंबर में नई सीरीज लॉन्च करती आ रही है. इस वजह से यह एक ट्रेडिशन बन गई है और यह इवेंट भी खास बन गयाहै. यूजर्स, मीडिया और कंपीटिटर्स की इस पर नजरें टिकी रहती हैं. 

ये भी पढ़ें-

सिर्फ iPhone ही नहीं, Apple Event में लॉन्च होंगे नए Airpods समेत कई प्रोडक्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget