एक्सप्लोरर

सिर्फ iPhone ही नहीं, Apple Event में लॉन्च होंगे नए Airpods समेत कई प्रोडक्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

Apple Event में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. 9 सितंबर की रात 10.30 बजे शुरू होने वाले इस इवेंट में आईफोन के अलावा कई और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे.

Apple iPhone 17 Launch Event: ऐप्पल के 9 सितंबर को होने वाले Awe Dropping इवेंट का पूरा टेक जगत बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी इसमें नई आईफोन सीरीज के साथ कई दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. सबकी नजरें इस इवेंट में लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज पर टिकी हुई है. इस बार नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आने वाली इस सीरीज में आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल होंगे. आइए जानते हैं कि इनके अलावा इस इवेंट में और क्या-क्या लॉन्च होगा.

AirPods Pro 3

यह लगभग तय हो चुका है कि ऐप्पल इस इवेंट में AirPods Pro 3 को लॉन्च करेगी. इसमें Powerbeats Pro 2 वाला हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर मिलेगा. ऐसे कयास हैं कि इयरबड्स का डिजाइन थोड़ा बदला जा सकता है और इसके चार्जिंग केस को पहले की तुलना में छोटा बनाया जाएगा. इसमें लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलने की भी बात कही जा रही है. इसे ऐप्पल की H3 ऑडियो चिप से लैस किया जाएगा. 

Apple Watch Series 11

9 सितंबर को लॉन्च होने वाली Series 11 के डिजाइन में बड़ा बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर करने के लिए इसमें ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिल सकता है. इसके साथ ही इसमें नए कलर और स्ट्रेप ऑप्शन भी मिलेंगे. यह सीरीज S11 चिप पर बेस्ड होगी और 5G के लिए इसमें मीडियाटेक का मॉडम यूज किया जा सकता है. 

Apple Watch Ultra 3

Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़ी अपग्रेड के साथ उतारा जा रहा है. इसका डिजाइन सेम रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके डिस्प्ले में बदलाव मिल सकता है. Ultra 2 के 410 x 502 की तुलना में Ultra 3 में 422 x 514 pixels रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह LTPO3 OLED डिस्प्ले और नई S11 चिप के साथ लॉन्च होगी और इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. इसी तरह किफायती दाम वाली Apple Watch SE को अपग्रेडेड डिस्प्ले और फास्टर प्रोसेसर से लैस कर उतारा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

ऐसे पहचानें असली और नकली SMS, TRAI ने बता दिया तरीका, अब फ्रॉड से बचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget