एक्सप्लोरर

WhatsApp में आया बेहद जरूरी प्राइवेसी फीचर, अब कोई नहीं ले पाएगा डीपी का स्क्रीनशॉट

WhatsApp DP Screenshot: व्हाट्सऐप में एक महत्वपूर्ण प्राइवेसी फीचर आना शुरू हो गया है, जिसका इंतजार बहुत सारे यूज़र्स पिछले कई सालों से कर रहे थे.

WhatsApp: व्हाट्सऐप आय दिन अपने ऐप में नए फीचर्स को पेश करता रहता है, ताकि वो अपने यूज़र्स को अपने इस लोकप्रिय ऐप के प्रति हमेशा आकर्षित बनाए रखे. दुनियाभर में व्हाट्सऐप के इतने ज्यादा लोकप्रिय होने का एक मुख्य कारण यूज़र्स को मिलने वाले कई प्राइवेसी फीचर्स हैं.

व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स की प्राइवेसी का काफी ख्याल रखता है और इसे लगातार मजबूत और बेहतर करने के लिए नए फीचर्स को पेश करता रहता है. व्हाट्सऐप ने यूज़र्स की प्राइवेसी को बेहतर करने के लिए एक और नए फीचर को ऐप में शामिल करने का प्लान बनाया है, जिसके जरिए यूज़र्स के प्रोफाइल पिक्चर्स की स्क्रीनशॉट को ब्लॉक किया जाएगा. 

व्हाट्सऐप का नया फीचर

इसका मतलब है कि कोई भी यूज़र्स आपके व्हाट्सऐप डीपी का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा. व्हाट्सऐप ने इस फीचर का बीटा वर्ज़न पिछले महीने ही रिलीज किया था, लेकिन अब कंपनी ने इस नए फीचर को धीरे-धीरे आम यूज़र्स के लिए भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है.

WabetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी के महीने से व्हाट्सऐप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूज़र्स के फोन में अपडेट करना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि यह एक सर्वर-साइट अपडेट हैं, और इसे धीरे-धीरे दुनियाभर के यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है.

स्क्रीनशॉट को किया गया ब्लॉक

व्हाट्सऐप के इस नए अपडेट की वजह से यूज़र्स के प्रोफाइल पिक्चर का कोई भी स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा. अब यूज़र्स अगर किसी फ्रेंड के प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेंगे तो उनके फोन में एक ब्लैक स्क्रीन वाला स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा. इस फीचर की टेस्टिंग के दौरान एक यूज़र ने जब प्रोफाइल पिक्चर की स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश की तो उन्हें एक वॉर्निंग दिखी, जिसमें लिखा था कि, ऐप रिस्ट्रिक्शन्स की वजह से आप स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं. यह फीचर डीफॉल्ट रूप से एक्टिवेट होगा और इसे बंद करने का कोई तरीका नहीं है. हालांकि, इस फीचर के स्टेबल वर्ज़न में कोई वॉर्निंग नहीं दिखाई दी बल्कि स्क्रीनशॉट लेने पर एक ब्लैक इमेज फोन में सेव हो जाती है.

आपको बता दें कि पहले व्हाट्सऐप यूज़र्स को उनके कॉन्टैक्ट में मौजूद यूज़र्स के प्रोफाइल पिक्चर को सेव करने की अनुमति देता था, जो कि प्राइवेसी का एक गंभीर उल्लंघन था. मेटा की स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने विचार किया और प्रोफाइल पिक्चर को सेव करने वाला ऑप्शन देना बंद कर दिया, लेकिन फिर भी यूज़र्स प्रोफाइल पिक्चर्स की स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, जिसकी वजह से व्हाट्सऐप का यह प्राइवेसी प्लान फेल हो रहा था. अब व्हाट्सऐप का यह उद्देश्य सफल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: इलेक्शन के किसी सवाल का जवाब नहीं देगी गूगल की Gemini AI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget