एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: इलेक्शन के किसी सवाल का जवाब नहीं देगी गूगल की Gemini AI

Google AI: गूगल ने भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहला अपने एआई चैटबॉट जेमिनी के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Gemini AI:  गूगल ने अपने एआई चैटबॉट जेमिनी एआई के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. गूगल का एआई चैटबॉट जेमिनी इस साल पूरे विश्व में होने वाले किसी भी चुनाव से संबंधित किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं देगा. गूगल अपने एआई चैटबॉट पर इस साल वैश्विक चुनावों से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका मतलब है कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव और विश्व के अन्य देशों में होने वाले चुनावों के बारे में जेमिनी किसी भी सवाल का जवाब नहीं देगा.

चुनाव के किसी सवाल का जवाब नहीं देगी जेमिनी

इसका असर भारत में होने वाले आम चुनाव पर पड़ेगा. आने वाले कुछ महीनों में भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में गूगल की एआई चैटबॉट जेमिनी इस चुनाव में एक बड़ी भूमिका निभा सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भारत के केंद्रीय मंत्री ने गूगल को इस मामले में एक चेतावनी भी दी थी कि जेमिनी भारतीय नेताओं के बारे में सही से रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है. दरअसल, जेमिनी से भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल आदि के बारे में कोई भी सवाल पूछने पर कोई जवाब  नहीं आ रहा था और यूज़र्स को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही थी. 

गूगल ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

इस वजह से गूगल को भारत की केंद्रीय मंत्री की ओर से चेतावनी दी गई थी और गूगल जेमिनी को लेकर एक नए विवाद में फंस गया था. अब गूगल ने जेमिनी को दुनिया के किसी भी चुनाव पर कोई भी जवाब देने से रोक दिया है. इसके बारे में जानकारी देते हुए अल्फाबेट के स्वामित्व वाली फर्म (GOOGL.O) ने मंगलवार को कहा, गूगल इस साल होने वाले वैश्विक चुनावों के बारे में सवालों के जवाब देने से AI चैटबॉट जेमिनी को प्रतिबंधित कर रहा है, क्योंकि वह टेक्नोलॉजी की तैनाती में होने वाली संभावित गलत कदमों से बचना चाहते हैं.

जेमिनी ने बढ़ाई गूगल की टेंशन

आपको बता दें कि जेमिनी ने पहले ही गलत इमेज और वीडियो जेनरेट करके गूगल की टेंशन बढ़ा दी थी और इसलिए दुनियाभर की सरकारों को एआई के लिए रेगुलेटरी बॉडी बनाने के बारे में सोचना पड़ा और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों की सरकार ने इस ओर में अपने कदम भी आगे बढ़ा दिए हैं. भारत सरकार ने भी कुछ दिन पहले एआई के बारे में कोई नए नियम जारी किए हैं. सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत में एआई से जुड़े किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले सरकार से इसकी आज्ञा लेनी अनिवार्य होगी.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने अपने एक सस्ते प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानें सभी बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान
जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget