एक्सप्लोरर

WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट

नए फीचर के तहत हर यूजर एक यूनिक यूजर नेम बना सकेगा. इसी यूजरनेम से दूसरे लोग आपको सर्च कर पाएंगे और चैट शुरू कर सकेंगे.

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्राइवेसी को लेकर कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने जा रही है, जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा. अब अगर आप चाहें, तो व्हाट्सऐप पर किसी अनजान शख्स से चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छुपा सकेंगे.

इस नए बदलाव के बाद व्हाट्सऐप पर बातचीत यूजरनेम के जरिए की जा सकेगी. यानी अब आपको किसी से बात करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

नए फीचर के तहत हर यूजर एक यूनिक यूजर नेम बना सकेगा. इसी यूजरनेम से दूसरे लोग आपको सर्च कर पाएंगे और चैट शुरू कर सकेंगे. खास बात यह है कि जिन लोगों के पास आपका नंबर नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका यूजरनेम ही दिखाई देगा.

यूजर नेम बनाते समय रखें ये बातें ध्यान में

  • यूजर नेम में कम से कम एक अक्षर जरूर होना चाहिए.
  • यूजर नेम की शुरुआत “www” या “[http://www”](http://www”) से नहीं होनी चाहिए.
  • इसमें छोटे अक्षरों (लोअरकेस), नंबर और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
  • एक बार यूजर नेम बनाते ही स्क्रीन पर कंफेटी एनिमेशन भी दिखेगा, जो इस नए अनुभव को थोड़ा और मजेदार बना देगा.

क्या सबका नंबर छिपेगा?

फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये फीचर सभी कॉन्टैक्ट्स पर काम करेगा या सिर्फ नए लोगों के लिए लागू होगा. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जब कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आपका नंबर नहीं पता, आपको मैसेज करेगा, तो उसे सिर्फ आपका यूजरनेम दिखेगा, नंबर नहीं.

यूजरनेम बदलने पर मिलेगा अलर्ट

अगर आप बाद में अपना यूजरनेम बदलते हैं, तो आपके चैट लिस्ट में मौजूद लोगों को इसका नोटिफिकेशन मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे अब प्रोफाइल फोटो या फोन नंबर अपडेट करने पर आता है.

क्यों खास है ये बदलाव?

आज के दौर में जब हर कोई अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क है, ये नया फीचर व्हाट्सऐप को और भी सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बना देगा. अब आप बिना झिझक के किसी से बात कर सकेंगे, वो भी बिना अपना नंबर शेयर किए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपनी पहचान सीमित रखना चाहते हैं, तो ये नया अपडेट आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
X पर कैसे तय होती है पोस्ट की रैंकिंग? जानें टेक्नोलॉजी
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
फोन की स्क्रीन को छूने पर वह उंगली को कैसे पहचानती है?
फोन की स्क्रीन को छूने पर वह उंगली को कैसे पहचानती है?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget