एक्सप्लोरर

यूजर्स के बीच बढ़ रहा है टेलीग्राम एप का क्रेज, सितंबर तक डाउनलोड करने वालों की संख्या 91 लाख के पार

व्हाट्सएप पर डाटा लीक होने की खबरों के बीच चैटिंग एप टेलीग्राम के प्रति यूजर्स के रुझान तेजी से बढ़े हैं. सितंबर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक इस समय 91 लाख से ज्यादा यूजर्स इस एप डाउनलोड कर चुके हैं.

नई दिल्लीः इन दिनों सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के बीच बढ़ गया है. हर कंपनियां अपने आपको यूजर्स के बीच लिस्टेड करने के लिए नए-नए चैटिंग एप ला रही है. सभी कंपनियों की कोशिश है कि यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो जाएं. कंपनियां चाहती है कि यूजर्स ज्यादा से ज्यादा उनके एप को इस्तेमाल में लाएं. लेकिन, व्हाट्सएप ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. अब चैटिंग एप टेलीग्राम मार्केट में व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर दे रही है.

लोकप्रियता के पैमाने पर देखें तो यूजर्स के बीच यह काफी पसंद किया जा रहा है. सितंबर के आंकड़ों पर नजर डालें तो 91.2 लाख लोगों ने टेलीग्राम चैटिंग एप को अपने फोन में डाउनलोड किया.

बढ़ रहे हैं टेलीग्राम के यूजर्स

आकंड़ों पर अगर गौर करें तो दिसंबर 2018 में 28.5 लाख लोगों ने इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड किया था. महीने दर महीने यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता रहा. मार्च 2019 में 54.7 लाख, जून 2019 में 64.5 लाख पहुंच गया था.

एक्टिव यूजर्स की बात करें तो दिसंबर 2018 में 1.8  करोड़, मार्च 2019 में 2.2, जून 2019 में 2.5, जबकि सितंबर 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 2.9 करोड़ पहुंच गया.

डाटा चोरी को लेकर एप के सीईओ दावा कर चुके हैं कि अगर कोई इसे हैक करके दिखा दे तो उसे ईनाम दिया जाएगा. इस एप में End To End Chat Enecryption की भी सुविधा है. जिसका मतलब हुआ कि सेंडर और रिसीवर के अलावा बीच में कोई भी व्यक्ति चैट को नहीं पढ़ सकता है.

1.5 जीबी तक की फाइल्स कर सकते हैं ट्रांसफर

इस एप के जरिए 1.5 GB तक की फाइल्स को आसानी से शेयर किया जा सकता है. इसे पीसी और टैबलेट के जरिए भी चलाया जा सकता है. इस एप के जरिए चैट इतना सेफ होता है कि इस एप को सेक्रेट चैट भी कहा जाता है.

इस चैटिंग एप पर व्हाट्सएप की तरह ग्रुप भी बना सकते हैं. जिसे 'चैनल' के नाम से जाना जाता है. चैनल में अनलिमिटेड सदस्यों को जोड़ा जा सकता है. जबकि व्हाट्सएप ज्यादा से ज्यादा 256 सदस्यों को ही जोड़ा जा सकता है.

रूसी भाईयों ने बनाया है इस एप को

इस एप को रूस के दो भाईयों ने मिलकर बनाया है. इसके फाउंडर मेंबर निकोलाई और पावेल ड्यूरोव हैं. एप की लॉन्चिंग साल 2013 में हुई थी. पावेल इस एप को चलाने में धन जुटाते हैं और आईडिया देते हैं. जबकि इसका टेक्निकल मामला निकोलाई देखते हैं.

पावेल को रूस का मार्क जुकरबर्ग कहा जाता है. एप को डेवलव करने वाली टीम मौजूदा समय में दुबई में बैठकर काम करती है.

गूगल मैप पर आएगा नया फीचर, अब घूमने के लिए लोकल गाइड से ले सकेंगे सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Apple का Siri AI अब 3 लाख ऐप्स से जुड़ेगा, फोन का इस्तेमाल कैसे बदलेगा?
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
Cloud के बिना चलेगा AI? Nvidia के नए सिस्टम ने चौंकाया
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
3 लाख वाला iPhone Duo खरीदना कितना सही, क्या यह दुनिया का सबसे महंगा फोन?
iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू
iPhone 18 लॉन्च कुंडली की 5 बातें हुईं सच, Touch ID से Boycott तक चौंकाने वाले संकेत

वीडियोज

BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?
Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमानजी के सामने झुका प्रशासन | Madhya Pradesh | Breaking News
UP Election 2027 | Akhilesh Yadav: 27 में Gen-Z की ही मर्जी, यूपी में चलेगी? | Mahadangal | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget