एक्सप्लोरर

8GB RAM, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द लॉन्च होगा वीवो का धांसू फोन, फोटो लवर्स के लिए होगा बेहतरीन विकल्प

Vivo Smartphone: वीवो के फैन्स को एक नए कैमरा स्मार्टफोन का विकल्प मिलने वाला है. इस नए फोन के रेंडर्स, डिजाइन,और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं. आइए हम आपको इन सबके बारे में बताते हैं.

Vivo Y100 5G: वीवो कंपनी भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे चीन में अक्टूबर 2023 में ही लॉन्च कर दिया गया था. इस फोन का नाम Vivo Y100 5G है.  अप्पुअल्स और सुधांशु अंबोरे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन के रेंडर्स, कलर ऑप्शन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

नए वीवो फोन में मिलेगा दमदार प्रोसेसर

रिपोर्ट के अनुसार वीवो कंपनी का यह अगला स्मार्टफोन एक पॉवरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC से लैस होगा. लीक रेंडर्स से पता चल रहा है कि इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लैक और पर्पल कलर का ऑप्शन होगा. पर्पल कलर वाले वेरिएंट के पिछले हिस्से पर लेदर की फिनिशिंग दिखाई दे रही है. इसका डिजाइन फ्लैट एज वाला होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक Vivo Y100 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ आएगा. इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स होने की उम्मीद है. फोन के स्क्रीन पर सेंटर्ड पंच-होल कटआउट दिख रहा है, जो सेल्फी कैमरा के लिए दिया जाता है.

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

इसके अलावा यह फोन 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें स्टोरेज के लिए दो- 128GB और 256GB वाले वेरिएंट मिलने की उम्मीद है. इस फोन  के कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP,दूसरा कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा  2MP का हो सकता है. 

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 80W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग होने की भी बात कही जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Republic Day Sale से डिस्काउंट पर मंगवाए iPhone 15 में निकली नकली बैटरी! जानें यूजर्स के शिकायत करने पर क्या बोली कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
Satellite Internet: कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?
कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?
Cloud Storage और External Hard Drive में कौन सा है आपके लिए बेहतर? जानिए क्या है दोनों के काम करने का तरीका
Cloud Storage और External Hard Drive में कौन सा है आपके लिए बेहतर? जानिए क्या है दोनों के काम करने का तरीका

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget