एक्सप्लोरर

Republic Day Sale से डिस्काउंट पर मंगवाए iPhone 15 में निकली नकली बैटरी! जानें यूजर्स के शिकायत करने पर क्या बोली कंपनी

iPhone 15: रिपब्लिक-डे सेल के दौरान एक यूजर्स ने आईफोन 15 मंगवाया लेकिन उसमें नकली बैटरी निकल गई और यूजर नएआईफोन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए. आइए पूरा मामला बताते हैं.

iPhone 15 Sale: भारत में उपयोग की जाने वाली दो सबसे लोकप्रिय शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर हाल ही में रिपब्लिक-डे सेल का आयोजन किया गया था. इस सेल के दौरान भारत के बहुत सारे यूजर्स ने आईफोन खरीदा है, क्योंकि एप्पल ने इस सेल के दौरान अपने कई आईफोन मॉडल पर भरपूर छूठ दी गई थी.

उन्हीं में से एक मॉडल का नाम iPhone 15 भी है. इस आईफोन मॉडल पर भी फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिला था, और इसलिए बहुत सारे यूजर्स ने इस फोन को खरीदा भी था, लेकिन एक यूजर्स ने दावा किया है कि उनके आईफोन 15 में नकली बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से वो नया आईफोन खरीदने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

नकली निकली आईफोन 15 की बैटरी

अजय राज़ावत नाम के इस कस्टमर ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट किया और अपने आईफोन 15 की पिक्चर और वीडियो भी शेयर की, और बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से फ्रेश आईफोन 15 खरीदा था, लेकिन फोन घर पर आया और उन्होंने उसे स्विच ऑन किया था उसमें नकली बैटरी होने का नोटिफिकेशन आया.

इस यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. पहला पोस्ट 15 जनवरी को किया था, जिसपर फ्लिपकार्ट सपोर्ट टीम ने रिप्लाई करते हुए प्राइवेट मैसेज में अपनी समस्या बताने का आग्रह किया था, लेकिन समस्या का समाधान ना हो पाने उन्होंने 18 जनवरी को दूसरी बार पोस्ट किया, जिसमें आईफोन 15 में बैटरी के लिए लिखी नोटिफिकेशन दिख रही है, और एक वीडियो भी है. दूसरी पोस्ट में यूजर्स ने फ्लिपकार्ट पर आरोप लगाया कि वो खराब आईफोन 15 को बदलने से मना कर रहे हैं. उन्होंने लिखा कि,

"यूजर्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "मैंने 13 जनवरी को फ्लिपकार्ट से आईफोन 15 ऑर्डर किया था और यह मुझे 15 जनवरी को मिला, लेकिन फ्लिपकार्ट ने मेरे साथ फ्रॉड किया है. उन्होंने मुझे खराब आईफोन दिया है और बॉक्स की पैकेजिंग भी नकली है, और अब  वह इसे बदल नहीं रहे हैं. मेरा ऑर्डर आईडी  OD330202240897143100 है."

फ्लिपकार्ट ने क्या कहा?

यूजर्स के दूसरे पोस्ट पर फ्लिपकार्ट सपोर्ट टीम ने फिर से रिप्लाई किया और लिखा कि, "आपकी चिंता उजागर करने के लिए धन्यवाद. हम ग्राहकों की संतुष्टि को गंभीरता से लेते हैं और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमने आपसे संपर्क किया है (@1234अजयस्मार्ट) कॉल के माध्यम से. कृपया अपनी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए हमारे ब्रांड का प्रतिरूपण करने वाले फर्जी सोशल मीडिया हैंडलों पर प्रतिक्रिया न दें."

इस मामले पर अभी तक एप्पल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों की प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करने पर खराब प्रॉडक्ट आना, या गलत प्रॉडक्ट आना और फिर से बदलने से इंकार करने की घटना नई नहीं है. पहले भी कई बार बहुत सारे यूजर्स के साथ अलग-अलग प्रॉडक्ट्स के मामले में ऐसा हुआ है.

यह भी पढ़ें: इस स्मार्टफोन कंपनी ने किया ग्रैंड रिपब्लिक-डे सेल का ऐलान, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक हर चीज पर मिलेगी भरपूर छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget