एक्सप्लोरर

Facebook, Twitter के बाद अब YouTube ने लगाया Donald Trump पर बैन, कहा- वीडियो से फैल सकती है हिंसा

YouTube से पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर पाबंदी लगा दी थी. ट्विटर ने तो हमेशा के लिए ट्रंप का अकाउंट सस्पैंड कर दिया था.

अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद फेसबुक और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक हफ्ते के लिए बैन लगा दिया है. वीडियो प्लेटफॉर्म ने इस पाबंदी के पीछे हिंसा फैलने की आशंका को बताया है. YouTube ने कहा कि उनके कुछ भी पोस्ट करने से हिंसा की आग भड़क सकती है. इससे पहले ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पैंड कर दिया था.

20 जनवरी तक बैन होगा अकाउंट 20 जनवरी को यूएस में जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और माना जा रहा है कि यूट्यूब ने ये फैसला इसी लिए लिया है. वहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर 20 जनवरी के तक के लिए बैन लगाया हुआ है. फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक देश के डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाबंदी लगी रहेगी.

ट्रंप बोले हम चुप नहीं बैठेगें ट्विटर पर स्थायी निलंबन के समय ट्रंप के 8.87 करोड़ फॉलोअर थे और वह 51 लोगों को फॉलो कर रहे थे. ट्विटर पर प्रतिबंधित होने के कुछ घंटो बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, "मुझे ऐसा होने का अनुमान था. हम दूसरी साइटों से बात कर रहे हैं और इस पर जल्द ही बड़ी घोषणा करेंगे और हम निकट भविष्य में अपना खुद का प्लेटफॉर्म बनाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं. हम चुप नहीं बैठेंगे."

उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं लंबे समय से यह कहता आया हूं कि ट्विटर स्वतंत्र आवाजों को प्रतिबंधित करने के मामले में काफी आगे बढ़ चुका है और आज रात ट्विटर के कर्मचारियों ने इस प्लेटफॉर्म से मेरा अकाउंट हटाने के लिए डेमोक्रेट्स और अतिवादी वामपंथियों के साथ तालमेल बिठा लिया." ट्रंप ने कहा कि ट्विटर भले ही निजी कंपनी हो लेकिन बिना सरकार के धारा 230 के उपहार के वे लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे.

ये भी पढ़ें

WhatsApp ने विवाद के बीच अखबारों में दिया फुल पेज इश्तिहार, कहा- हमारे DNA में है आपकी प्राइवेसी का सम्मान WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद जानें कितने बढ़े Telegram और Signal App के यूजर्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने से पहले Wi-Fi बंद करते हैं? जानिए बिजली की होती है बचत या फिर कम हो जाती है Router की लाइफ
सोने से पहले Wi-Fi बंद करते हैं? जानिए बिजली की होती है बचत या फिर कम हो जाती है Router की लाइफ
कितने साल चलता है Smart Bulb? जानिए क्या है सच्चाई
कितने साल चलता है Smart Bulb? जानिए क्या है सच्चाई
Solar Panel लगवाने से पहले जान लें 20% का ये नियम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Solar Panel लगवाने से पहले जान लें 20% का ये नियम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
क्या बारिश से एकदम साफ हो जाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें सच
क्या बारिश से एकदम साफ हो जाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें सच

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget