एक्सप्लोरर

WhatsApp ने विवाद के बीच अखबारों में दिया फुल पेज इश्तिहार, कहा- हमारे DNA में है आपकी प्राइवेसी का सम्मान

अब व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सफाई दे रहा है. इसी क्रम में व्हाट्सऐप ने अखबारों का सहारा भी लिया है. व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के बचाव में फुल पेज के अखबारों में इश्तिहार दिए हैं.

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में हर किसी के स्मार्टफोन में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जरूर मिल जाता है. टेक्स्ट के अलावा तस्वीरें और वीडियो जैसे कंटेंट शेयर करने के लिए व्हाट्सऐप काफी पॉपुलर है. दुनिया में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद देखा जा रहा है. वहीं इस विवाद की सफाई देने के लिए व्हाट्सऐप अब अखबारों में फुल पेज के इश्तिहार का इस्तेमाल कर रहा है.

दरअसल, व्हाट्सऐप आठ फरवरी से नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आ रहा है. हालांकि इस पॉलिसी के आने से पहले ही इसका जमकर विरोध किया जा रहा है. इस विरोध के बीच व्हाट्सऐप लगातार बचाव में सफाई भी दे रहा है. व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत कंपनी यूजर्स का डेटा फेसबकु के साथ शेयर करेगी. जिस पर व्हाट्सऐप का कहना है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी यूजर्स का पर्सनल मैसेज एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित हैं. इस सिक्योरिटी को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.

वहीं अब व्हाट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सफाई दे रहा है. इसी क्रम में व्हाट्सऐप ने अखबारों का सहारा भी लिया है. व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के बचाव में फुल पेज के अखबारों में इश्तिहार दिए हैं. इन इश्तिहारों के जरिए व्हाट्सऐप ने बताया है कि व्हाट्सऐप आपकी प्राइवेसी का सम्मान करता है और उसकी सुरक्षा करता है. व्हाट्सऐप का कहना है कि आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा हमारे डीएनए में है.

इश्तिहार में WhatsApp का कहना है कि एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन के जरिए व्हाट्सऐप ने लोगों को निजी कम्युनिकेशन में मदद की है. हमारी नई प्राइवेसी पॉलिसी में भी इसका ध्यान रखा गया है और आपके फ्रैंड्स और फैमिली के किसी भी मैसेज को प्रभावित नहीं करता है.

WhatsApp ने विवाद के बीच अखबारों में दिया फुल पेज इश्तिहार, कहा- हमारे DNA में है आपकी प्राइवेसी का सम्मान

इनमें बदलाव नहीं व्हाट्सऐप ने सफाई देते हुए कहा है कि न तो व्हाट्सऐप और न ही फेसबुक यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को पढ़ सकता है या कॉल को सुन सकता है. दोस्तों और परिवार को भेजे गए सभी प्राइवेज मैसेज, फोटो, वीडियो, दस्तावेज, वॉइस मैसेज एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित हैं. यूजर्स के जरिए शेयर की गई लोकेशन को फेसबुक और व्हाट्सऐप नहीं देख सकते हैं. व्हाट्सऐप ने सफाई देते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप ग्रुप प्राइवेट बने रहेंगे. हम इसका डेटा फेसबुक के साथ विज्ञापन के उद्देश्य से शेयर नहीं करेंगे. यह प्राइवेट चैट भी एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित हैं और इसमें हम नहीं देख सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप फेसबुक और अन्य किसी ऐप के साथ यूजर्स के कॉन्टैक्ट को शेयर नहीं करता है.

ये हुआ बदलाव व्हाट्सऐप का कहना है कि हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि नई प्राइवेसी पॉलिसी आपके दोस्त और परिवार के साथ किए गए मैसेज को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करता है. व्हाट्सऐप का कहना है कि ये बदलाव केवल बिजनेस अकाउंट के लिए है, जो कि पूरी तरह से वैकल्पिक है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp का विकल्प तलाश रहे लोग, 72 घंटे में 25 मिलियन बढ़े Telegram के यूजर्स नई प्राइवेसी पॉलिसी के विरोध के बीच WhatsApp की सफाई, कहा- हम किसी के साथ आपका डेटा नहीं कर रहे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget