एक्सप्लोरर

Aadhaar में बदलाव हुआ आसान! अब घर बैठे बदल सकेंगे अपनी जानकारी, ये नया ऐप करेगा सारे काम

E-Aadhaar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब पूरे देश में एक नई QR कोड आधारित e-Aadhaar प्रणाली शुरू करने जा रहा है जिसकी शुरुआत 2025 के अंत तक की जाएगी.

E-Aadhaar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब पूरे देश में एक नई QR कोड आधारित e-Aadhaar प्रणाली शुरू करने जा रहा है जिसकी शुरुआत 2025 के अंत तक की जाएगी. इस सिस्टम की मदद से आधार कार्डधारक बिना किसी फिजिकल फोटोकॉपी के डिजिटल रूप से अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे.

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार के अनुसार, फिलहाल देशभर में मौजूद एक लाख आधार ऑथेंटिकेशन डिवाइसों में से लगभग 2,000 को QR सपोर्ट के लिए अपडेट किया जा चुका है. इसके बाद केवल एक QR स्कैन से पहचान सत्यापन किया जा सकेगा जिससे पूरी प्रक्रिया और अधिक तेज़ और सरल बन जाएगी.

e-Aadhaar मोबाइल ऐप से घर बैठे करें डिटेल्स अपडेट

UIDAI जल्द ही एक नया आधार मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेगा जिससे उपयोगकर्ता अपने नाम, पता और जन्मतिथि जैसी निजी जानकारी को सीधे मोबाइल से अपडेट कर सकेंगे. अब इन कार्यों के लिए आधार सेवा केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. यह ऐप यूजर्स को दस्तावेज़ों की फिजिकल कॉपी देने की झंझट से भी छुटकारा दिलाएगा और अपडेट की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और सुविधाजनक हो जाएगी.

नवंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम

UIDAI के अनुसार, नवंबर 2025 से केवल बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) के लिए ही आधार सेवा केंद्रों पर जाना पड़ेगा. बाकी सभी बदलाव नाम, पता, जन्मतिथि आदि ऐप से ही किए जा सकेंगे. इसके साथ ही, UIDAI एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है जो यूजर्स की जानकारी को सीधे सरकारी डेटाबेस से प्रमाणित करेगी. इनमें जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मनरेगा रिकॉर्ड और बिजली बिल तक शामिल हो सकते हैं.

पहचान की सुरक्षा होगी और मज़बूत

यह नया सिस्टम ना सिर्फ सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि पहचान से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों को भी कम करेगा. QR आधारित वेरीफिकेशन को अभी कुछ उप-रजिस्ट्रार कार्यालयों और होटल इंडस्ट्री में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में टेस्ट किया जा रहा है जिससे यह पता चले कि यह सिस्टम कितना सुरक्षित और प्रभावी है. इसमें यूजर की जानकारी तभी साझा की जाएगी जब वह स्पष्ट सहमति देगा जिससे प्राइवेसी को भी पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके.

बच्चों के आधार अपडेट पर भी खास ध्यान

UIDAI अब स्कूली बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अभियान भी चला रहा है. इसके तहत CBSE जैसी बोर्ड्स के साथ मिलकर 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों की बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट की जाएगी ताकि उनका आधार रिकॉर्ड समय के अनुसार अद्यतित बना रहे.

यह भी पढ़ें:

अब मच्छर काटेंगे तो खुद मर जाएंगे! वैज्ञानिकों ने खोज निकाली ऐसी तकनीक जिससे गायब हो जाएंगे मच्छर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget