एक्सप्लोरर

किसी का ट्वीट आ जाएं पसंद तो उसे कर पाएंगे सेव, जल्द आ रहा ये कमाल का फीचर

एलन मस्क ने ट्वीट कर ट्विटर पर आ रहे एक नए फीचर के बारे में बताया. अब यूजर्स अपने मनपसंद ट्वीट को बुकमार्क के रूप में सेव कर पाएंगे. 

ट्विटर को जबसे बिजनेसमैन एलन मस्क ने खरीदा है तब से लगातार इसमें एक से बढ़कर एक बदलाव हो रहे हैं. इस बीच मस्क ने ट्विटर पर एक और नए  फीचर की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स मनपसंद ट्वीट को बुकमार्क के तौर पर सेव कर पाएंगे. खास बात ये है कि जब आप किसी के ट्वीट को सेव करेंगे तो ये पूरी तरह से प्राइवेट रहेगा.

यानी कोई दूसरा व्यक्ति ये नहीं देख पाएगा कि आपने किस ट्वीट को बुकमार्क किया है. लेकिन जिस ट्वीट को आप बुकमार्क के तौर पर सेव करेंगे उसे जिस व्यक्ति ने ट्वीट किया होगा वह ये देख पाएगा कि उसके ट्वीट को कितने लोगों ने सेव किया है.

 

हाल ही में ट्विटर ने आईफोन के बाद एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर पेश किया है. अगर आप ट्विटर पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अब पैसे खर्च करने होंगे. एंड्रॉयड यूजर्स को हर महीने 11 डॉलर यानी 900 रुपये ब्लूटिक बनाए रखने के लिए देने होंगे.

पहले ट्विटर पर ब्लू टिक मार्क पॉलीटिशियन, बॉलीवुड स्टार्स, पत्रकारों और बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर को फ्री में उनकी पॉपुलैरिटी के हिसाब से मिलता था लेकिन अब ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए आपको पैसे देंगे होंगे. मस्क ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि कम्पनी को नुक्सान न हो. दरअसल, जब मस्क ने ट्विटर का टेकओवर किया था तब काफी एडवर्टाइजर्स ने कम्पनी का साथ छोड़ दिया था.   

जल्द आने वाला है ये फीचर

ट्विटर पर एक के बाद एक कई नए फीचर आ रहे हैं. एक तरह से मानो तो एलन मस्क ने नए फीचर्स की झड़ी लगा रखी है. मस्क ने आज एक ट्वीट के जरिए ये भी बताया कि जल्द इस प्लेटफार्म पर ट्रांसलेशन फीचर आने वाला है जिसके बाद अन्य देशों के ट्वीट को लोग अपनी भाषा में पढ़ पाएंगे. उन्होंने बताया कि ट्वीट्स को रेकमेंड किए जाने से पहले उन्हें ट्रांसलेट किया जाएगा ताकि उसे सभी समझ पाएं. 

आर्थिक तंगी से गुजर रहा ट्विटर!

एक ओर जहां ट्विटर के टेकओवर के बाद इसमें एक से बढ़कर एक नए फीचर आ रहें हैं तो दूसरी तरफ कंपनी आर्थिक मंदी से भी गुजर रही है. एलन मस्क अब तक हजारो कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल चुके हैं. हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि ट्विटर अपने ऑफिस का कीमती सामान नीलाम कर रहा है ताकि कंपनी के पास पैसा आ सके. जानकारी के मुताबिक, ट्विटर की चिड़िया, यानी कम्पनी के लोगो की प्रतिमा करीब 81 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी थी.   

यह भी पढे़ं: गूगल को बताई गलती और मिल गया 18 लाख का इनाम, यहां पढ़िए आखिर क्या है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
Samsung Diwali Offer : दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget