एक्सप्लोरर

SIM Swap Fraud: ठगी से बचाने के लिए ट्राई का नया उपाय, अब मोबाइल नंबर पोर्ट कराने में आएगी ये मुश्किल

SIM Swap Fraud : मोबाइल ऑपरेटर को MNP चाहने वाले यूजर का डेमोग्राफिक विवरण पोर्टिंग ऑपरेटर के साथ शेयर करना जरूरी होगा.

SIM Swap Fraud : दूरसंचार नियामक ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों में बदलाव का सुझाव दिया है, इन सुझाव से सिम स्वैप धोखाधड़ी को रोकने की कोशिश की जा रही है. बुधवार को ट्राई की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें दूरसंचार नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए यूजर्स से 25 अक्टूबर 2023 तक सुझाव मांगे गए हैं.

ट्राई के नए नियम लागू होने के बाद एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट करते समय टेलीकॉम कंपनियों को पहले के मुकाबले ज्यादा सावधानी बरतनी होगी, इसके अलावा उन्हें अब जांचना होगा कि जिस नंबर को पोर्ट करने के लिए आवेदन आया है, उसकी ओर से 10 दिन पहले सिम स्वैप या प्रतिस्थापना का अनुरोध किया गया है. अगर ऐसा पाया जाता है तो नंबर को पोर्ट नहीं किया जाएगा.

ट्राई ने नंबर पोर्ट करने के लिए यूजर्स से पूछे सवाल

ट्राई ने नंबर पोर्ट किए जाने से पहले कुछ सवालों की लिस्ट जारी की है, जिनके बारे में ट्राई ने यूजर्स से सुझाव मांगे हैं, इसमें ट्राई की ओर से पूछा गया है कि “क्या किसी भी मोबाइल कनेक्शन के संबंध में यूनिक पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के आवंटन के अनुरोध को अस्वीकार करने के लिए एक अतिरिक्त मानदंड पेश करना उचित होगा, जो सिम स्वैप/रिप्लेसमेंट/अपग्रेडेशन की प्रक्रिया से गुजर चुका है? कृपया औचित्य के साथ विस्तृत प्रतिक्रिया प्रदान करें,''.

वहीं दूसरी ओर मोबाइल ऑपरेटर को MNP चाहने वाले यूजर का डेमोग्राफिक विवरण पोर्टिंग ऑपरेटर के साथ शेयर करना जरूरी होगा. इस जानकारी को पोर्टिंग ऑपरेटर के द्वारा यूजर्स द्वारा दी गई जानकारी के साथ मैच किया जाएगा. अगर इसमें कोई भी खामी मिलती है, तो फिर आपका नंबर पोर्ट नहीं होगा.

क्यों किया जा रहा है ये बदलाव

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इन बदलावों के जरिए सिम-स्वैप, धोखेबाजी और धोखाधड़ी को रोकने की कोशिश कर रही है. वहीं ट्राई ने कहा, “22 मई, 2023 को ट्राई, नई दिल्ली में वायरलेस एक्सेस प्रदाताओं और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं (एमएनपीएसपी) के साथ एक बैठक में DoT के उपरोक्त प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया.” 

यह भी पढ़ें : 

Starlink: फाइनली पता चल गई तारीख, कब भारत आएगी Elon Musk की ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget