एक्सप्लोरर

अच्छा तो अब अमेरिका में भी बैन हो जाएगा TikTok? Apple और Google को ऐप हटाने के आदेश

अमेरिकी सांसदों ने ऐपल और गूगल को 19 जनवरी तक टिकटॉक को अपने ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है. टिकटॉक पर अमेरिका में बैन होने का खतरा मंडरा रहा है.

अमेरिका में टिकटॉक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. इस पर पहले ही बैन होने का खतरा मंडरा रहा है और अब अमेरिकी सांसदों ने ऐपल को और गूगल को अपने-अपने ऐप स्टोर्स से इस ऐप को हटाने का आदेश दिया है. दोनों कंपनियों को इसके लिए 19 जनवरी तक का वक्त दिया गया है. अगर ऐसा होता है तो अमेरिका में लोग टिकटॉक को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. हालांकि, इस फैसले का मौजूदा ग्राहकों पर खास असर नहीं पड़ेगा. 

क्यों है बैन होने का खतरा?

टिकटॉक का मालिकाना हक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है. अब अगर बाइटडांस अमेरिका में इसका संचालन जारी रखना चाहती है तो उसे इसे बेचना पडे़गा. अगर वह 19 जनवरी तक टिकटॉक को किसी दूसरे देश की कंपनी को बेचेगी नहीं तो इसे बैन किया जा सकता है. अमेरिका टिकटॉक को नागरिकों की सुरक्षा के खतरा मानता है. बाइटडांस पर ऐसे कई आरोप लगे हैं कि वह अपनी इस ऐप के जरिये लोगों का निजी डेटा चुराकर चीनी सरकार को देती है.

अमेरिकी सांसदों ने पत्र में क्या लिखा?

अमेरिकी संसद की एक समिति के दो सांसदों जॉन मूलनर और भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति ने ऐपल CEO टिम कुक और गूगल के CEO सुंदर पिचई को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने कहा कि बाइटडांस को उचित कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. अब अगर वह कानून का पालन नहीं करती है तो उसे अमेरिका में ऐसी ऐप के एक्सेस, मेंटेन करने और अपडेट करने का अधिकार नहीं होगा. इसलिए गूगल और ऐपल को कानून का सम्मान करते हुए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है.

बाइटडांस कर रही राहत की उम्मीद

एक अमेरिकी अदालत के आदेश के बाद अमेरिकी सांसदों का यह पत्र सामने आया है. बाइटडांस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. बाइटडांस को उम्मीद है कि यहां से उसे राहत मिल सकती है. कंपनी को अगर यहां से राहत नहीं मिलती है तो अमेरिका में उसका कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, मौजूदा यूजर ऐप यूज करना जारी रख सकेंगे, लेकिन उन्हें कोई अपडेट या सपोर्ट नहीं मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज में नया मॉडल ला सकती है Apple, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन में होगी आपकी पूरी Wardrobe, Google Photos का नया AI फीचर
अब फोन में होगी आपकी पूरी Wardrobe, Google Photos का नया AI फीचर
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget