एक्सप्लोरर

क्या आप भी Threads को ट्विटर का कम्पटीटर बोल रहें हैं? अगर हां, तो जरा ये पढ़ लीजिए 

Threads Traffic Decline: मेटा के थ्रेड्स ऐप ने 150 मिलियन का यूजरबेस बहुत कम समय में हासिल कर लिया था. लॉन्च के महज 5 दिन में ऐप का यूजरबेस 100 मिलियन चले गया था जो एक नया रिकॉर्ड है.

Twitter vs Threads: मेटा ने 6 जुलाई को थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया था. महज 5 दिन में इस ऐप ने 100 मिलियन का यूजरबेस हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था. इस उपलब्धि को देखते हुए सभी यही बोल रहे थे कि थ्रेड्स से ट्विटर को तगड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है. हालांकि शुरुआत में अच्छा परफॉर्म करने के बाद अब थ्रेड्स का ट्रैफिक एकदम से गिरा है. मार्केट एनालिसिस फर्म सेंसर टॉवर के आंकड़ों के अनुसार, 6 जुलाई को इसकी शुरुआत के बाद से थ्रेड्स पर ट्रैफ़िक 75 प्रतिशत कम हो गया है. यानि यूजर्स प्लेटफॉर्म से हट रहे हैं. इसी तरह सिमिलरवेब के डेटा से पता चलता है कि यूजर्स के द्वारा थ्रेड्स ऐप पर बिताया जाने वाला औसत समय iOS पर 19 मिनट से घटकर 4 मिनट और एंड्रॉइड पर 21 मिनट से घटकर 5 मिनट हो गया है.

क्यों पसंद नहीं आ रहा थ्रेड्स?

दरअसल, थ्रेड्स लोगों को इसलिए पसंद नहीं आ रहा है क्योकि अभी यूजर्स ये नहीं समझ पा रहे हैं कि इस ऐप का उद्देश्य क्या है. यानि ये इंस्टाग्राम की तरह है या ट्विटर की तरह. मेटा भी ऐप में अभी तक कोई अपडेट नहीं लाई है जिससे ये लोगों को पसंद आए. ऐप ट्विटर की तरह ही लोगों को पोस्ट आदि करने की सुविधा देता है लेकिन इसमें ट्विटर जैसा फिलहाल कुछ नहीं है. न ही इसमें डीएम का ऑप्शन है, न ही फॉलोइंग और न ही ये हार्ड न्यूज के लिए है. लोग वैसे  ट्विटर का अल्टरनेटिव ढूंढ रहे थे लेकिन आखिरकार उन्हें वापस ट्विटर पर ही आना पड़ा है क्योकि फिलहाल मार्केट में कोई ऐसा ऐप नहीं है जो सही मायनो में ट्विटर का अल्टरनेटिव कहलाया जाए.

कल तक बदल सकता है ट्विटर का लोगो 

एलन मस्क ने आज एक ट्वीट कर लोगों को बताया कि वे कल तक ट्विटर ब्रांड और चिड़िया को गुड बाय बोल सकते हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यदि कोई आज रात तक X लोगो का बढ़िया डिजाइन पोस्ट करता है तो वे कल सुबह उसे X (ट्विटर) का लोगो बना देंगे. यानि वह कंपनी का नया लोगो हो जाएगा. इसके अलावा मस्क ट्विटर का डिफॉल्ट कलर वाइट से ब्लैक करना चाहते हैं. इसके लिए भी उन्हें लोगों की राय मांगी है.  

यह भी पढ़ें: Twitter Logo: जल्द उड़ चलेगी ट्विटर की चिड़िया, मस्क ने शेयर किया नए लोगो का वीडियो!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
Samsung Diwali Offer : दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget