एक्सप्लोरर

Threads में फीचर्स की लगी भरमार, ऐप और वेब दोनों में ये सब नया मिलेगा 

Instagram's Threads:मेटा अपने थ्रेड्स ऐप का यूजरबेस बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐप में अपडेट दे रहा है. हाल ही में कंपनी ने यूजर्स को पोस्ट को एडिट करने के ऑप्शन दिया था जो ट्विटर में सालों बाद आया. 

इंस्टाग्राम के टेक्स्ट फोकस्ड ऐप थ्रेड्स में हर हफ्ते यूजर्स को नए अपडेट दिए जा रहे हैं. दरअसल, लॉन्च के बाद कंपनी का ट्रैफिक तेजी से गिरा है जिसे मेटा वापस पाने के लिए यूजर्स को नए-नए फीचर्स दे रहा है. हाल ही में कंपनी ने थ्रेड यूजर्स को पोस्ट को एडिट करने का ऑप्शन दिया था. ट्विटर में ये ऑप्शन सालों बाद आया था. इस बीच कंपनी दो और नए फीचर यूजर्स को दे रही है जिसके बारे में जानकारी इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने दी है. 

मोबाइल ऐप में मिलेगा ये फीचर

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने एक थ्रेड पोस्ट के जरिए बताया कि अब यूजर्स एक ही क्लिक में किसी पोस्ट पर टैग किए गए सभी लोगों को फॉलो कर सकते हैं. इसके लिए आपको Follow All का ऑप्शन मिलेगा. फिलहाल ऐप में जब आप कोई टैग की हुई पोस्ट देखते हैं तो उसमें आपको सभी को अलग-अलग कर फॉलो करना पड़ता है. लेकिन नए अपडेट के बाद आप एकसाथ सभी लोगों को फॉलो कर पाएंगे. अगर आप सभी को फॉलो नहीं करना चाहते तो आपके पास वन बाय वन का ऑप्शन (पहले जैसा) भी मौजूद रहेगा.

वेब पर मिलेगा ये ऑप्शन 

मोबाइल ऐप के अलावा वेब पर आपको अब मीडिया अटैचमेंट को कॉपी एंड पेस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. यानि आप किसी कंटेंट को शेयर कर सकते हैं. बता दें, कंपनी पहले से ही टेक्स्ट को कॉपी एंड पेस्ट करने का ऑप्शन देती है. इसके लिए आपको मोबाइल में टेक्स्ट को देर तक होल्ड करके रखना होता है. कुछ समय पहले कंपनी ने यूजर्स को एडिट पोस्ट, Following आदि फीचर्स दिए हैं.

नए फीचर्स के आने के बाद थ्रेड्स ट्विटर की तरह कुछ हद तक होने लगा है. हालांकि अभी भी दोनों में काफी अंतर है. सितंबर की शुरुआत तक थ्रेड्स के 130 मिलियन यूजर्स थे, वहीं ट्विटर के एक्टिव यूजर्स 500 मिलियन के पार हैं.

यह भी पढ़ें:

YouTube से देखते हैं समाचार तो ये लेटेस्ट अपडेट जरूर जान लीजिए, कंपनी ला रही एक नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget